फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Services of contract worker terminated

Aligarh News: जिला स्वास्थ्य समिति की हुई बैठक, संविदा कर्मी की सेवाएं समाप्त

Fri, 12 Jan 2024 12:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 12:22 AM IST
सार

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अलीगढ़ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने संविदा कर्मी सलीम अहमद एसटीएलएस की सेवाएं समाप्त करने एवं काउंसलर प्रियंका सिंह के पुनः सेवा में आने के प्रस्ताव को रद्द किए जाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Services of contract worker terminated
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेते डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में 11 जनवरी को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में संविदा कर्मी सलीम अहमद एसटीएलएस की सेवाएं समाप्त करने एवं काउंसलर प्रियंका सिंह के पुनः सेवा में आने के प्रस्ताव को रद्द किए जाने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


एनटीईपी कार्यक्रम के तहत संविदा पर तैनात सुमित यादव एलटी एवं ममता सिंह टीबीएचवी अक्तूबर 2022 से बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित चलने की सूचना दी गई। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि मृत्यु दर में कमी नहीं हुई तो कार्रवाई की जाएगी। हरदुआगंज, अकराबाद, चंडौस के परिवार नियोजन में लक्ष्य से पीछे रहने पर नाराजगी जताई। आयुष्मान भारत के तहत कार्ड बनाने की धीमी हुई गति पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


आशाओं का भुगतान न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि वह छोटी धनराशि पर कार्य करती हैं, शत-प्रतिशत भुगतान करने के साथ ही अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित एवं खराब कार्य करने वालों को दंडित करें। डीएम ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों द्वारा अनटाइड फंड का धनीपुर, बिजौली, अतरौली द्वारा सबसे कम खर्च करने पर नाराजगी व्यक्त कीसीडीओ आकांक्षा राना ने वीएचएनडी में ऊंचाई मापक यंत्र इंफेडोमीटर को आंगनबाड़ी द्वारा ले जाना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अन्यथा की स्थिति में सीडीपीओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed