{"_id":"64fb7dbf4ae48a977309f155","slug":"service-termination-notice-given-to-assistant-teacher-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सहायक अध्यापिका को दिया सेवा समाप्त का नोटिस, चिकित्सा अवकाश छिपाने पर शिक्षिका का निलंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सहायक अध्यापिका को दिया सेवा समाप्त का नोटिस, चिकित्सा अवकाश छिपाने पर शिक्षिका का निलंबन
Sat, 09 Sep 2023 01:32 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:32 AM IST
सार
अलीगढ़ के प्राथमिक विद्यालय धौर्रामाफी की शिक्षिका शाहीन परवीन को 174 दिन का चिकित्सा अवकाश छिपाने के चलते बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सस्पेंड किया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अक्सर अवकाश पर रहने और शिक्षण कार्य में रुचि न लेने की वजह से प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर अकराबाद की सहायक अध्यापिका कंचन गौतम को उनकी सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
नियुक्ति तिथि से ही किसी तरह के अवकाश रहने पर और 12 नवंबर 2022 से 11 मई 2023 तक असाधारण अवकाश की स्थिति स्पष्ट न करने, निरंतर अवकाश लिए जाने से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता प्रभावित होने और शिक्षण कार्य में रुचि न लेने के चलते कंचन को 14 मार्च 2023 को निलंबित कर दिया गया। 3 जून 2023 को आरोप पत्र निर्गत करते हुए एक सप्ताह में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक से लिखित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
जांच अधिकारी खंड शिक्षाधिकारी गोंडा ने बीएसए को अवगत कराया कि शिक्षिका की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। एक बार फिर उन्हें एक सप्ताह का समय जवाब देने के लिए दिया गया है। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अगर जवाब नहीं आएगा तो एक पक्षीय निर्णय लेकर सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर दी जाएगी। इसके बारे में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी अकराबाद, जांच अधिकारी खंड शिक्षाधिकारी गोंडा व संबंधित प्रधानाध्यापिका को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
174 दिन का चिकित्सा अवकाश छिपाने पर शिक्षिका का निलंबन
अलीगढ़ के प्राथमिक विद्यालय धौर्रामाफी की शिक्षिका शाहीन परवीन को 174 दिन का चिकित्सा अवकाश छिपाने के चलते बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया। आईजीआरएस पर शिकायत के क्रम में शाहीन परवीन के खिलाफ जांच शुरू हुई। अतरौली के प्राथमिक विद्यालय गदाईपुर में तैनाती के समय शाहीन ने 42 दिन का चिकित्सा अवकाश लिया था। फिर 24 सितंबर 2009 से 2 फरवरी 2010 तक 132 तक चिकित्सा अवकाश लिया था, जो विद्यालय में दर्ज है, लेकिन 174 दिन का अवकाश मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सका।
शाहीन ने 174 दिन के वेतन सहित चिकित्सा अवकाश को प्रधानाध्यापिका के हस्ताक्षर से ब्लॉक जवां पर प्रस्तुत कर दिया। शाहीन का स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर बीएसए ने उन्हें निलंबित करके प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर जवां में संबद्ध कर दिया है।