फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Service of two teachers of Kasturba school ends, FIR Lodged

अलीगढ़ : कस्तूरबा विद्यालय की दो शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त, मुकदमा

Sat, 25 Jul 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Service of two teachers of Kasturba school ends,  FIR Lodged
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंजूरगढ़ी जवां और मडराक विकास खंड के लोधा की दो शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त कर शुक्रवार को बीएसए ने मुकदमा दर्ज कराया है। इन दोनों शिक्षिकाओं के बीएड 2005 के अंकपत्र फर्जी पाए गए थे। जिसका खुलासा एसआईटी जांच में हो चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि उच्च न्यायालय में एसआईटी द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर बताया गया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा के बीएड सत्र 2005 के टैबुलेशन चार्ट में 3517 छात्र छात्राओं का अधिक परीक्षा परिणाम अंकित कर दिया गया है तथा 1053 छात्रों को टैंपर्ड अंकतालिकाएं बांटी गईं। इस प्रकार कुल 4570 छात्रों को फर्जी अंकतालिकाएं वितरित कर समायोजन विश्वविद्यालय के टैबुलेशन चार्ट में किया गया है। यह अभ्यर्थी सेवा योजित हैं। ऐसे में पुन: अभियोजन की विवेचना के बाद परीक्षण हुआ और फर्जी अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई।
विज्ञापन

सूची में जवां के मंजूरगढ़ी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की पूर्णकालिक शिक्षिका बसंती सिंह पुत्री जय किशन सिंह और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मडराक, लोधा की अंशकालिक शिक्षिका संतोष अग्निहोत्री का नाम शामिल हैं। ऐसे में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा के अनुमोदन पर दोनों शिक्षिकाओं का अनुबंध समाप्त कर मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में बीएसए ने बताया कि अब आहरित मानदेय की धनराशि रिकवर की जाएगी। इसमें से एक मुकदमा मडराक में और एक बन्नादेवी में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed