फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sensation caused by the discovery of a human skull in

Aligarh News: सिकतरा सानी में मानव खोपड़ी मिलने से फैली सनसनी

Mon, 22 Jun 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sensation caused by the discovery of a human skull in
अकराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला केसिया के माजरा सिकतरा सानी स्थित खेत में मानव खोपड़ी मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने खोपड़ी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम चार बजे गांव से सटे खेत में मानव खोपड़ी के मांस को कुत्ते खा रहे थे। एक महिला की नजर पड़ी तो शोर मचा दिया। लोग मौके पर पहुंच गए। खोपड़ी से आ रही बुरी दुर्गंध के कारण ग्रामीण उसके समीप जाने से कतरा रहे थे। ग्रामीणों का अनुमान है कि खेत के बराबर बंबा है और उसमें पानी बह रहा है। हो सकता है कि बंबा में कोई शव बहकर आ गया हो और खोपड़ी को कुत्ते खींच लाए हों। थानाध्यक्ष हेमंत मावी ने बताया कि खोपड़ी करीब एक-दो महीने पुरानी लग रही है। अनुमान है कि बंबा से कुत्ते खोपड़ी को ले आए हों। खोपड़ी के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed