फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Senior journalist Pushpendra Kulshrestha said real issues of society are not petrol and onions 

अलीगढ़: वरिष्ठ पत्रकार बोले- समाज के असली मुद्दे पेट्रोल-प्याज नहीं, सरकार को जिस काम के लिए चुना है उसके लिए बनाएं दबाव 

Sat, 04 Sep 2021 10:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 04 Sep 2021 10:59 PM IST
सार

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ शुक्रवार को सामाजिक संगठन आहुति द्वारा अलीगढ़ के डीएस कॉलेज के रमेशचंद्र भगत सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 700 वर्ष बाद 2014 में देश के बहुसंख्यकों ने जाति से ऊपर उठकर अपने सनातनी होने का परिचय दिया।

विज्ञापन
Senior journalist Pushpendra Kulshrestha said real issues of society are not petrol and onions 
वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रवादी चिंतक एवं वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि समाज के असली मुद्दे पेट्रोल और प्याज नहीं हैं। यह घटती बढ़ती रहेगी। आपने सरकार को जिस काम के लिए भेजा है, उसके लिए दबाव बनाइए।

विज्ञापन


पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ शुक्रवार को सामाजिक संगठन आहुति द्वारा अलीगढ़ के डीएस कॉलेज के रमेशचंद्र भगत सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 700 वर्ष बाद 2014 में देश के बहुसंख्यकों ने जाति से ऊपर उठकर अपने सनातनी होने का परिचय दिया। आप लोगों को समझना होगा कि आपने सरकार को प्याज और पेट्रोल की कीमतों को कम करने के लिए नहीं भेजा है। 
विज्ञापन


भारत में तीस हजार मंदिर आक्रांताओं ने तोड़े हैं। हमें उनकी पहचान सार्वजनिक करनी है ताकि समाज जागृत हो सके। समाज के सामने उन मुद्दे को लाइए, जिससे समाज खतरे में है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने इस्लाम नहीं पढ़ा वो तालिबान को देख कर चौंक रहे हैं। आज देश के नौ राज्यों में बहुसंख्यक ही अल्पसंख्यक हो गए हैं और हम वहां सिर्फ अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो समाज संघर्ष करना भूल जाते हैं, उनका अस्तित्व समाप्त हो जाता है। भारत हमारी मां हैं और अपनी मां के लिए हमें कुछ भी बलिदान करने को तत्पर रहना चाहिए। हमें देश और राष्ट्र के अंतर को समझना होगा। देश का संचालन वहां की सरकारें करती हैं। संविधान और कानून करता है। किंतु राष्ट्र का संचालन वहां का समाज एवं उनकी संस्कृति करती है। 

केवल कायर समाज अपनी आस्था और संस्कृति को बचाने के लिए सरकारों की ओर देखता है। देश के वामपंथी इतिहासकारों ने हमेशा युवाओं को भटकाने का कार्य किया है। गलत इतिहास राष्ट्र और कौमों में कुंठा पैदा करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरके जिंदल एवं संचालन अशोक चौधरी ने किया। ज्ञानेंद्र मिश्रा एवं रवि राठी ने अभिनंदन किया। विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, देवेंद्र सक्सेना, रवींद्र वार्ष्णेय, डॉ. विशन बहादुर, कार्यक्रम संयोजक गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।

लाउडस्पीकर पर सुबह-शाम वंदे मातरम् का गायन शुरू कराना चाहते हैं 
पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि वो अपने जिले में एक नया काम प्रारंभ करना चाहते हैं। देश के घरों में सुबह-शाम दोनों समय वंदे मातरम् गायन लाउडस्पीकर से होने का कार्य प्रारंभ कराना चाहते हैं। देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की वकालत की। 2013 में भारत की संसद में पारित किए गए वक्फ प्रापर्टी कानून के सेक्शन 40 पर सबको आगाह किया।


कल्याण सिंह को किया श्रद्धासुमन अर्पित
पुष्पेद्र कुलश्रेष्ठ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि राष्ट्र के लिए सत्ता की कुर्सी को त्यागना अनुकरणीय है, जो कल्याण सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed