{"_id":"63c56b7a36100637ed4856ed","slug":"semester-examinations-started-in-mangalayatan-university-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मंगलायतन विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, 31 जनवरी तक चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मंगलायतन विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, 31 जनवरी तक चलेंगी
Mon, 16 Jan 2023 08:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:51 PM IST
सार
मंगलायतन विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई। परीक्षा 31 जनवरी को संपन्न होंगी। परीक्षा का मूल्यांकन भी शुरू हो गया है। परीक्षा समाप्ति के बाद शीघ्र ही रिजल्ट निकालने की प्लानिंग चल रही है।
विज्ञापन
मंगलायतन विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान निरीक्षण करता उड़न दस्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की मंगलायतन विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार को व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के मध्य शुरू हो गई। पहले दिन शांति पूर्ण माहौल में परीक्षाथियो ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा 31 जनवरी को संपन्न होंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा मानक के अनुसार निर्धारित दूरी पर बिठाया गया है जिससे उन्हें एक दूसरे से नकल करने का अवसर न मिले।
विज्ञापन
मंगलायतन विश्वविद्यालय में गठित उड़न दस्ता भी परीक्षा के दौरान आकस्मिक निरीक्षण किया। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। परीक्षा समापन के साथ परिणाम भी यथाशीघ्र घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले दिन की परीक्षा संपन्न होने के बाद विद्यार्थी विश्वविद्यालय प्रांगण में एक दूसरे से चर्चा करते हुए दिखे। परीक्षा में आए सवालों के उत्तर को लेकर विद्यार्थियों ने अपने साथियों से बातचीत की। किसी को प्रश्नपत्र आसन लगा, तो किसी को कठिन।