{"_id":"576ee3924f1c1b625fb4875b","slug":"sekhajil-looted-the-couple-in-trying-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखाझील में नवदंपति को लूटा, दुष्कर्म की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखाझील में नवदंपति को लूटा, दुष्कर्म की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
शेखाझील में शनिवार को टहलते युवक-युवती।
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाली कस्बा स्थित शेखाझील में शुक्रवार की दोपहर तमंचा लेकर घूम रहे बदमाशों ने नवदंपति से लूटपाट कर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। घटना की जानकारी वनकर्मी ने जलाली पुलिस को दी लेकिन पुलिस काफी देर से पहुंची। इस दौरान लोकलाज के डर से दंपति बिना मुकदमा दर्ज कराए वहां से चला गया।
इगलास क्षेत्र से नवदंपति शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शेखाझील पर घूमने के लिए पहुंचा, टहलते-टहलते दोनों नहर की पटरी के नजदीक पहुंच गए, पीड़ितों का कहना है कि जैसे ही ये दोनों वहां छांव में बैठे तभी तीन बदमाश उनके पास आ धमके तथा गाली देते हुए उन पर अश्लीलता करने का आरोप लगाकर छेड़खानी करने लगे। एक बदमाश के पास तमंचा भी था। उन्होंने जब छेड़खानी का विरोध किया तो मारपीट करते हुए दंपति युवक का पर्स छीन लिया, जिसमें 5700 रुपये थे, इसके बाद लड़के महिला के गले में पडे़ पैंडल तथा उसके कपड़ों की खींचतान कर फोटो खींचने लगे। इतने में ही तीन बदमाश और निकल आए, जिसके बाद उनकी गलत मंशा को भांपते हुए युवक ने भागकर शोर मचा दिया, जिससे सभी बदमाश महिला को छोड़कर नहर की ओर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस घटना के बाद महिला का रो-रो कर बुरा हाल था। जैसे-तैसे नवदंपति मुख्य गेट पर पहुंचा तथा वनकर्मियों को घटना की जानकारी दी। वनकर्मी कल्याण सिंह ने बताया कि फोन पर जलाली पुलिस को घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने पर दंपति भी लोकलाज के डर से घर रवाना हो गया। गौरतलब है कि शेखाझील पर डेढ़ वर्ष पूर्व गैंगरेप की घटना हुई थी, तथा तब से अब तक आधा दर्जन घटनाएं घटित हो चुकी हैं, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग सहित पुलिस हो या प्रशासन सभी गैर जिम्मेदार बने हुए हैं। 21 हेक्टेयर क्षेत्रफल की शेखाझील मात्र दो कर्मचारियों के हवाले है।