फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   security personnel of frent corridor Looted by ruffian in aligarh

फ्रेट कॉरिडोर के सुरक्षाकर्मियों संग लूटपाट, लोधा क्षेत्र में कर रहा था पेट्रोलिंग

Thu, 28 Feb 2019 11:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
security personnel of frent corridor Looted by ruffian in aligarh
बदमाश - फोटो : File Photo

निर्माणाधीन डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर बुधवार रात को तीन बदमाशों ने बंद पड़ी कॉरिडोर की ओएचई लाइन के कॉपर के वायरों को काटकर चोरी करने की कोशिश की। बदमाशों अपने मंसूबे में सफल हो पाते इससे पहले ही वहां कॉरिडोर पर तैनात सुरक्षाकर्मी पेट्रोलिंग के दौरान पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों को देख शोर मचा दिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाश सुरक्षाकर्मियों से चार मोबाइल, लगभग तीन हजार रुपये लूटकर भाग गए। हालांकि वह काटे हुए कॉपर के वायरों को ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। 

विज्ञापन


थाना लोधा क्षेत्र के गांव अखन में चैनल नंबर 14/3 पर देर रात 12:30 बजे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। कॉरिडोर की सुरक्षा की जिम्मेदारी को सरकार से अनुबंधित संस्था जीफोरएस के सुरक्षाकर्मी संदीप कुमार निवासी गभाना, रंजीत निवासी खुर्जा ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान चैनल नंबर 14/3 पर तीन बदमाश ओचई लाइन के कॉपर के वायरों को काटने में लगे थे। उन्होंने बदमाशों को देख शोर मचा दिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने दोनों पर तमंचे तान दिए। तमंचे की नोक पर दोनों को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


संदीप के अनुसार बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने तमंचे की बट से कई बार प्रहार किया। इसके बाद उन्होंने दोनों की जेब में रखे लगभग तीन हजार रुपये, चार मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद उन्होंने काटे गए कॉपर के तारों को भी ले जाने की कोशिश की। मगर, वजन अधिक होने के कारण उन्हें नहीं ले जा सके। बदमाशों के जाने के बाद वहां से भागकर अन्य सुरक्षाकर्मियों को घटना की जानकारी दी। एसओ लोधा प्रेमपाल सिंह का कहना है कि सुबह किसी ने उन्हें फोन पर घटना के संबंध में जानकारी दी थी। इसके बाद अभी तक कोई थाने नहीं आया है। न किसी ने जानकारी दी है। फिर भी जानकारी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed