फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Security of Sangh chief will be increased... strict arrangements will be in place at Keshavseva Dham

Aligarh News: संघ प्रमुख की बढ़ेगी सुरक्षा...केशवसेवा धाम में रहेंगे चौकस इंतजाम

Wed, 16 Apr 2025 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Security of Sangh chief will be increased... strict arrangements will be in place at Keshavseva Dham
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के पांच दिन के अलीगढ़ प्रवास से पहले मंगलवार को कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी ने प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि मथुरा रोड स्थित केशव सेवाधाम की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है, जहां संघ प्रमुख को पांच दिन ठहरना है।
विज्ञापन



धमकी का ई-मेल प्रशासन को उस समय मिला जब संघ प्रमुख की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक घंटे बाद बैठक होनी थी। हाल ही में सीआईएसएफ की रिपोर्ट के बाद केशव सेवाधाम में संघ प्रमुख के ठहरने का स्थान बदला गया है। अब धमकी मिलने के बाद संघ प्रमुख के प्रवास के कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा कड़ी की जा रही है।
विज्ञापन



आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत 14 साल बाद ब्रज प्रांत के प्रवास पर अलीगढ़ आ रहे हैं। मथुरा रोड पर गांव सिंघारपुर स्थित केशव सेवाधाम में भागवत पांच दिन रुकेंगे। इस परिसर में तीन मंजिला नया भवन तैयार कराया गया है। इसी भवन की तीसरी मंजिल पर संघ प्रमुख के ठहरने के इंतजाम किए गए थे, लेकिन कुछ दिन पहले सीआईएसएफ की टीम ने परिसर का निरीक्षण किया तो नए भवन को संघ प्रमुख के रुकने के लिए सुरक्षित नहीं माना। इसके बाद भागवत के रुकने की व्यवस्था इसी परिसर में स्थित डॉ. शन्नोरानी सरस्वती महिला महाविद्यालय में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को इस महाविद्यालय में संघ प्रमुख के ठहरने के लिए कार्य जारी था। उधर, प्रशासन भी संघ प्रमुख की सुरक्षा को लेकर सतर्क है, इसी के तहत एसएसपी संजीव सुमन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। मंगलवार की दोपहर संघ प्रमुख की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट में शाम चार बजे बैठक होनी थी, जिसमें डीएम, एसएसपी समेत प्रशासन के कई आला अधिकारी शामिल होने थे।

दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी मिली तो अधिकारियों के होश उड़ गए। शुरू में तो अधिकारी इस धमकी को संघ प्रमुख के आगमन से जोड़कर देखने लगे, लेकिन बाद में पता चला कि प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में धमकीभरा मेल गया है। चूंकि दो दिन बाद यानी 17 अप्रैल की शाम तक संघ प्रमुख अलीगढ़ पहुंच जाएंगे इसलिए प्रशासन ज्यादा सतर्क हो गया है। बताया जा रहा है कि जिलेभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा सभी सार्वजनिक स्थानों पर खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं।


- धमकी भरे ई-मेल की जांच कराई जा रही है। आरएसएस के सरसंघचालक की सुरक्षा कड़ी रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर भी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। - प्रभाकर चौधरी, डीआईजी

- धमकी भरा ई-मेल vaiko_ gopalasamy@outlook.com से भेजा गया है। संभावना है कि उसे दक्षिण भारत के किसी वाईको गोपाल सामी द्वारा भेजा गया। पुलिस अपने स्तर से आईपी एड्रेस पता कर रही है। धमकी के बाद एहतियातन पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में जांच-पड़ताल कराई गई है। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। फिर भी यहां पूरी सतर्कता बरती जा रही है। हर आने-जाने वाले को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। - संजीव रंजन, डीएम अलीगढ़


केशव सेवाधाम पहुंचे अधिकारी, सुरक्षा पर हुआ मंथन
आरएसएस के सरसंघचालक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तथा अधिकारियों की टीम मंगलवार की रात केशव सेवाधाम पहुंच गई। टीम में जिलाधिकारी संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन, एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम, आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर संदीप तोमर, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट शामिल रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संघ प्रमुख 17 अप्रैल को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर नॉर्थ ईस्ट ट्रेन से कानपुर से अलीगढ़ के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंंबर चार पर पहुंचेंगे। एसएसपी ने बताया कि रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक संघ प्रमुख की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed