फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Security Directorate will investigate the incident in village Naurtha

Aligarh: सुरक्षा निदेशालय करेगा गांव नौरथा की घटना की जांच, तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

Thu, 29 Aug 2024 06:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 29 Aug 2024 06:05 AM IST
सार

मामले में पावर कारपोरेशन ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया है। सुरक्षा निदेशालय को पूरे मामले की जांच सौंप दी गई है। इधर, पीड़ित परिवार को अभी तक आर्थिक सहायता नहीं मिली है।

विज्ञापन
Security Directorate will investigate the incident in village Naurtha
ट्रांसफार्मर फटने के बाद निकलती लपटें - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

26 अगस्त तड़के गांव नौरथा में ट्रांसफार्मर फटने के बाद खौलते तेल से किसान परिवार बुरी तरह झुलस गया था। जिसमें किसान की मृत्यु हो गई थी। इसमें पावर कारपोरेशन ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया है। सुरक्षा निदेशालय को पूरे मामले की जांच सौंप दी गई है। इधर, पीड़ित परिवार को अभी तक आर्थिक सहायता नहीं मिली है।

विज्ञापन


27 अगस्त को बेसिक शिक्षा मंत्री भी पीड़ित परिवार से मिले पहुंचे थे। इधर, अधीक्षण अभियंता की तरफ से भी इस पूरे मामले में जांच टीम गठित कर दी है। जांच टीम का नेतृत्व अधिशासी अभियंता लक्ष्मी शंकर कर रहे हैं। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण क्षेत्र रविकांत मिश्र के अनुसार जिले की ओर से अलग जांच टीम गठित की गई है। अधीक्षण अभियंता स्तर से तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


72 घंटे बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर
अतरौली के गांव नौरथा में हुई घटना के बाद भी क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर अभी वहां से हटाया नहीं गया है। जिससे एक दर्जन ट्यूबवेल प्रभावित हो रहे हैं। अधीक्षण अभियंता रविकांत मिश्र के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही ट्रांसफार्मर को वहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर फुंकने पर कार्रवाई तय...यहां तो फटा है
पावर कारपोरेशन में 16 केवीए से लेकर 1000 केवीए तक के ट्रांसफार्मर फुंकने पर कार्रवाई तय है। यहां तो ट्रांसफार्मर फटा है... इसके जिम्मेदार कौन हैं? किस किस पर कार्रवाई की जाएगी? यह अभी सवाल बना हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed