{"_id":"671f5a22a3816d152b090308","slug":"seats-not-available-in-roadways-buses-and-trains-on-diwali-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali: रोडवेज बसों और ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट, यात्री बेहाल, तत्काल रिजर्वेशन को लेकर भी मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali: रोडवेज बसों और ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट, यात्री बेहाल, तत्काल रिजर्वेशन को लेकर भी मारामारी
Mon, 28 Oct 2024 03:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:02 PM IST
सार
सर्वाधिक भीड़ दिल्ली, मेरठ, नोएडा, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कानपुर, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, बरेली मार्ग पर देखने को मिली। स्थानीय रूट के एटा, कासगंज, हाथरस, सादाबाद, नरौरा, अतरौली मार्ग पर भी यात्री रोडवेज बसों के इंतजार में भटकते रहे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिवाली पर घर जाने के लिए लोगों को 27 अक्तूबर को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर जहां रोडवेज बसों में काफी भीड़ देखने को मिली तो उन्हें ट्रेनों में भी जगह नहीं मिली। दिल्ली-कानपुर मार्ग पर सबसे अधिक यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। सभी प्रमुख ट्रेनों में पहले से ही सभी सीटें फुल होने से यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही हैं। तत्काल रिजर्वेशन का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
परेशान होकर यात्री दूसरे वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य तक जाने को अपनी जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से घर के लिए रवाना हुए। सर्वाधिक भीड़ दिल्ली, मेरठ, नोएडा, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कानपुर, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, बरेली मार्ग पर देखने को मिली। स्थानीय रूट के एटा, कासगंज, हाथरस, सादाबाद, नरौरा, अतरौली मार्ग पर भी यात्री रोडवेज बसों के इंतजार में भटकते रहे। शहर के सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड, मसूदाबाद बस स्टैंड पर सुबह से देर शाम तक यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
आखिर में परेशान होकर लोगों को निजी बसों और ट्रक व कैंटर आदि अवैध वाहनों में सवार होकर यात्रा तय करनी पड़ी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसों का संचालन किया जा रहा है। जिस रूट पर यात्री अधिक हैं, वहां बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन