{"_id":"67fec2797b6374fdff034068","slug":"search-for-the-would-be-mother-in-law-and-son-in-law-is-also-in-delhi-haryana-and-uttarakhand-aligarh-news-c-2-gur1004-655254-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: होने वाली सास व दामाद की दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड में भी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: होने वाली सास व दामाद की दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड में भी तलाश
विज्ञापन
मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव से होने वाली सास को लेकर गए दामाद की तलाश में पुलिस अब दिल्ली, हरियाणा के साथ ही उत्तराखंड में जुटी हुई है। इसमें युवक के दोस्तों की भूमिका की जांच करने के साथ ही उनका सहयोग भी लिया जा रहा है। पुलिस दावा कर रही है कि कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसके बाद दोनों को जल्द ही तलाश लिया जाएगा।
दादों क्षेत्र के गांव नगला मछरिया का राहुल छह अप्रैल को मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ की अपनी होने वाली सास सपना को भगा ले गया था। जबकि सपना की बेटी से राहुल की 16 अप्रैल को शादी थी। वह दामाद के साथ घर से नकदी, जेवरात आदि लेकर गायब हो गई। सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि सपना को दामाद ने मोबाइल फोन दिया था, जिसके जरिए दोनों पिछले तीन माह से घंटों-घंटों बातचीत करते थे। इसके बाद सपना बहाने से घर से निकल गई।
उन्होंने बताया कि युवक राहुल के पिता, बहनोई से पूछताछ के बाद उसके कुछ दोस्तों के नाम सामने आए थे। जिनसे पूछताछ के बाद पता चला कि उन्होंने सपना व राहुल को कासगंज रेलवे स्टेशन तक छोड़ा था। इसकी पुष्टि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई है। जहां राहुल एक ट्रेन में सवार होते दिखा है, लेकिन सास सपना उसके साथ नहीं मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस की तीन टीमें सास-दामाद की तलाश में दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुद्रपुर में राहुल के बहनोई के रहने पर पुलिस ने वहां पहुंचकर भी जांच पड़ताल की है। उन्होंने बताया कि राहुल के दोस्तों ने सिर्फ उसे कासगंज स्टेशन छोड़ा था, इसके बाद से उनकी किसी तरह की बातचीत राहुल से नहीं हुई है। सीओ का दावा है कि पुलिस को राहुल व सपना के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं मिली हैं, जिसके आधार पर दोनों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही उन्हें तलाश लिया जाएगा।