{"_id":"67c5dfacddf725062a073ad4","slug":"search-for-other-accused-in-the-murder-of-amu-student-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्र की हत्या: पकड़े आरोपी अयान ने बताए पांच साथियों के नाम, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू छात्र की हत्या: पकड़े आरोपी अयान ने बताए पांच साथियों के नाम, तलाश जारी
Tue, 04 Mar 2025 03:27 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Mar 2025 03:27 AM IST
सार
एएमयू कर्मी मो. नईम के बेटे मो. कैफ की शनिवार दोपहर तीन बजे दो छात्र गुटों में हुए झगड़े में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसमें गुलजार नगर जमालपुर सिविल लाइंस निवासी अयान उर्फ प्रिंस को रविवार देर रात दबोच लिया।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में एएमयू स्कूल के 11वीं के छात्र मो. कैफ की हत्या में दबोचे गए आरोपी पूर्व छात्र अयान उर्फ प्रिंस ने अपने सभी पांच साथियों के नाम बता दिए हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में लग गई है। सभी की लोकेशन घटना के बाद से शहरों से बाहर है। अयान को आज जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
धौर्रामाफी अलीनगर के एएमयू कर्मी मो. नईम के बेटे मो. कैफ की शनिवार दोपहर तीन बजे दो छात्र गुटों में हुए झगड़े में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसमें गुलजार नगर जमालपुर सिविल लाइंस निवासी अयान उर्फ प्रिंस को रविवार देर रात दबोच लिया। अब तक की पूछताछ में अयान ने घटना में शामिल अपने पांच अन्य साथियों के नाम पते व उनकी संभावित लोकेशन की जानकारी दी है।
विज्ञापन
सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार पूछताछ के आधार पर हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया है। अन्य साथियों के नाम पते मालूम किए हैं। जिनकी तलाश में टीमें जुटी हैं। मंगलवार को अयान को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन