फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scuffle between two parties over throwing meat remains in the open

Aligarh: मीट के अवशेष खुले में फेंकने पर दो पक्षों में हाथापाई, पुलिस के सामने धक्का-मुक्की, मुकदमा दर्ज

Wed, 25 Oct 2023 04:36 PM IST
चमन शर्मा अनूप यादव, अमर उजाला, अलीगढ़
अनूप यादव, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 04:36 PM IST
सार

अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा पिलखना में एक मीट विक्रेता की दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया। जिसमें पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की बात कही गई। मामले पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Scuffle between two parties over throwing meat remains in the open
मीट विक्रेता की दुकान में पुलिसकर्मी और महिलाएं - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा पिलखना में 24 अक्तूबर की सुबह पशु काटने के बाद खुले में मीट के अवषेश डालने को लेकर दो परिवारों के बीच कहासुनी व हाथापाई हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दोनों पक्ष के लोगों से मामले की जानकारी की, तो एक पक्ष की महिलाओं ने पुलिस के सामने दूसरे पक्ष के साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की कर दी। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पशु को काटने वाले व खुले में अवषेश डालने पर चार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता एवं गाली-गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


मामले के संबंध में सीओ बरला सर्जना सिंह ने बताया कि पिलखना के मोहल्ला बजरिया पठानान निवासी मोहम्मद नौशाद पुत्र इदरीस खां ने 24 अक्तूबर की सुबह पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें लिखा था कि उसके पड़ोस में कुछ लोग अवैध तरीके से पशुओं को काटकर उनके अवषेशों को खुले में फैंक देते हैं। जिससे आसपास के अन्य लोगों को काफी परेशानी होती है। 
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर जब पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची, तो आरोपी पक्ष के लोग वहां से गायब हो गए। आरोपियों की महिलाओं ने पुलिस के सामने पीड़ित पक्ष के परिजनों के साथ हाथापाई करते हुए धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। जिसे देखकर पुलिस ने धक्का-मुक्की कर रहीं महिलाओं को वहां से हटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि पशु काटने वाले आरोपी पुराने हिस्ट्रीशीटर एवं आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। पीड़ित नौशाद की तहरीर पर धक्का-मुक्की व गाली गलौज करने के आरोपों समेत पशु क्रूरता एवं महामारी अधिनियम के तहत चार आरोपी मुफीद, इरफान, महंदी हसन व मुशीर पुत्रगण बुंदा खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों द्वारा पुलिस पर लगाए गए रिश्वत एवं मारपीट करने के सभी आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed