कस्बा स्थित श्री शांति देवी कल्याण दास सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन बृहस्पितवार को गया। शिविर में विद्यार्थियों ने अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर में प्रशिक्षक गौतम सैनी एवं सागर शर्मा ने प्रशिक्षण दिया।
तीन दिनों तक चले इस शिविर में विद्यार्थियों को टेंट लगाना, प्राथमिक उपचार, गांठें बांधना, आपदा प्रबंधन, दिशा ज्ञान, सामूहिक नेतृत्व, टीम वर्क, देशभक्ति गीत, प्रार्थना, ध्वज सम्मान, स्वच्छता अभियान तथा समाजसेवा जैसी अनेक उपयोगी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर प्रधानाचार्य बालकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि स्काउट एवं गाइड शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सेवा भावना का विकास होता है।