फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   scoundrels robbed only 6500 rupees from the piggy bank

Aligarh: महिला को बनाया बंधक, बदमाश लूट ले गए गुल्लक से केवल 6500 रुपये, नौकर सहित तीन दबोचे

Sun, 07 Sep 2025 11:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 11:17 PM IST
सार

पकड़े गए तीनों बदमाशों ने स्वीकारा कि लूट के समय वे घर से सिर्फ एक गुल्लक ही ले पाए थे, जिसमें 6500 रुपये निकले। बाकी दूसरी अलमारी से जेवरात निकालने से पहले ऊपर से कुलदीप की पत्नी की आवाज आने पर वे बिना माल लिए भाग गए।  

विज्ञापन
scoundrels robbed only 6500 rupees from the piggy bank
पकड़े गए तीनों आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ महानगर की पॉश कालोनी महावीर पार्क में मैरिज होम संचालक घर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर बदमाश सिर्फ गुल्लक से 6500 रुपये ही लूटकर ले जा सके थे। अलमारी की तलाशी के दौरान ऊपर से बड़ी बहू की आवाज आने पर बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने घटना में शामिल रहे नौकर सहित तीन बदमाशों को दबोच लिया है। 

विज्ञापन


 सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार बदमाशों ने कुलदीप वार्ष्णेय की 67 वर्षीय मां राजकुमारी गुप्ता को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। इस घटना में सीसीटीवी की मदद से चंदनिया क्वार्सी के टीटू टीटू सैनी, बेगमबाग के अनिकेत शर्मा उर्फ राधे व चंदनिया के विजय गहलौत को पकड़ा है। विजय कुलदीप के घर में काम करता है। उसी ने टीटू व अनिकेत को घर में माल होने की जानकारी दी थी। इनके पास से लूट की रकम में से 3500 रुपये, तमंचा व लूट में प्रयुक्त बाइक आदि बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


तीनों ने स्वीकारा कि लूट के समय वे घर से सिर्फ एक गुल्लक ही ले पाए थे, जिसमें 6500 रुपये निकले। बाकी दूसरी अलमारी से जेवरात निकालने से पहले ऊपर से कुलदीप की पत्नी की आवाज आने पर वे बिना माल लिए भाग गए।  कुलदीप ने मुकदमे में 50 हजार रुपये नकदी व जेवरात सहित पांच लाख रुपये कीमत का माल जाने का उल्लेख किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ व जांच में उजागर हुआ कि कुलदीप व उसका छोटा दिव्यांग भाई पंकज गुप्ता ब्याज पर कर्ज देने का काम करते हैं। उनके घर में काम करते समय विजय की दोस्ती टीटू व अनिकेत से हो गई। ये तीनों साथ में शराब भी पीते हैं। विजय पर कुछ कर्ज भी हो गया था। इसीलिए विजय ने दोनों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से उनकी पहचान हुई। टीटू पिछले वर्ष मोहल्ले के ही आरटीओ एजेंट गौरव गुप्ता की हत्या में जेल गया था। सीओ के अनुसार तीनों को रविवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed