{"_id":"6a66789679faad081a067f3e","slug":"science-teacher-rajiv-to-create-videos-for-pm-vidya-dth-aligarh-news-c-2-gur1004-1028986-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पीएम विद्या डीटीएच के लिए वीडियो बनाएंगे विज्ञान शिक्षक राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पीएम विद्या डीटीएच के लिए वीडियो बनाएंगे विज्ञान शिक्षक राजीव
विज्ञापन
राजीव कुमार अग्रवाल।
केंद्र सरकार की पीएम विद्या डीटीएच टीवी चैनल पहल के तहत विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा पहुंचाने में अब अलीगढ़ का नाम भी जुड़ गया है। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के विज्ञान शिक्षक राजीव कुमार अग्रवाल का शैक्षिक वीडियो निर्माण प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है।
प्रशिक्षण के बाद वे पीएम विद्या डीटीएच चैनलों के लिए शैक्षिक वीडियो तैयार करेंगे, जिनका लाभ प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के विद्यार्थियों को मिलेगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तर प्रदेश की ओर से 10 से 14 अगस्त 2026 तक निशातगंज, लखनऊ स्थित गंगा सभागार में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसमें एनसीईआरटी, नई दिल्ली के विशेषज्ञ शिक्षकों को शैक्षिक वीडियो निर्माण, डिजिटल कंटेंट डेवलपमेंट, प्रस्तुतीकरण और प्रसारण की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने राजीव अग्रवाल को बधाई दी है।