फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Science Exhibition at Shri Udai Singh Jain Girls Inter College

Aligarh: बाल विज्ञान प्रदर्शनी में 60 स्कूलों ने लिया भाग, ऑटोमेटिक सेंसर-रोड सेफ्टी मॉडल रहा आकर्षण का केंद्र

Thu, 17 Oct 2024 05:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 05:02 PM IST
सार

श्री उदयसिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में लगी बाल विज्ञान प्रदर्शनी में सिक्योरिटी अलार्म, स्मार्टफोन, ऑटोमेटिक सेंसर, ड्रिप मॉडल, रोड सेफ्टी मॉडल व अन्य मॉडल शामिल थे।

विज्ञापन
Science Exhibition at Shri Udai Singh Jain Girls Inter College
प्रदर्शनी में निरीक्षण करते जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नंद - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री उदयसिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में 16 अक्टूबर को सभी सात उप विषयों पर जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग में बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें ऑटोमेटिक सेंसर और रोड सेफ्टी मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन


इनमें सिक्योरिटी अलार्म, स्मार्टफोन, ऑटोमेटिक सेंसर, ड्रिप मॉडल, रोड सेफ्टी मॉडल व अन्य मॉडल शामिल हैं। डीआईओएस सर्वदा नंद ने बताया कि हर बालक अद्वितीय क्षमताओं का भंडार है। सभी शिक्षकों को उनकी प्रत्येक जिज्ञासा को शांत करना चाहिए। जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान विज्ञान प्रौद्योगिकी है।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण
प्रदर्शनी में 60 विद्यालयों से 145 विद्यार्थियों ने मॉडल, शिक्षक संवर्ग की प्रतियोगिता में आठ अध्यापक ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ. एकेएस चौहान, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. एमएमए गोयल, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. ज्योत्सना कुमार, मोनिका शर्मा, रितेश यादव रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका जैन, हषि गुप्ता, विद्यालय शिक्षा समिति व प्रबंधक देवेंद्र कुमार जैन, राकेश जैन आदि मौजूद रहे। संचालन ऋचा जैन ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed