{"_id":"64e62baa79708789ea03c0a6","slug":"schools-will-remain-closed-on-august-24-due-to-rain-and-waterlogging-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed: बारिश-जलभराव के चलते 24 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद, आया डीएम का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: बारिश-जलभराव के चलते 24 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद, आया डीएम का आदेश
Wed, 23 Aug 2023 09:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 23 Aug 2023 09:24 PM IST
सार
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नगर निगम सीमा में आने वाले परिषदीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, एएमयू के स्कूल, अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं का 24 अगस्त को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
24 अगस्त को बंद रहेंगे CBSE, ICSE सहित सभी स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश और जलभराव के चलते 24 अगस्त को नगर निगम सीमा में आने वाले विद्यालय बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। यह आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं।
विज्ञापन
बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नगर निगम सीमा में आने वाले परिषदीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, एएमयू के स्कूल, अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं का 24 अगस्त को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
उधर, एएमयू के स्कूल निदेशालय के निदेशक प्रो. असफर अली खान ने बताया कि एसटीएस स्कूल, राजा महेंद्र प्रताप सिंह एएमयू सिटी स्कूल, एएमयू गर्ल्स स्कूल, सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज), सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स), सिटी गर्ल्स हाईस्कूल काजीपाड़ा, अहमदी स्कूल फॉर द विजुअली चैलेंज्ड, एएमयू एबीके हाईस्कूल (बॉयज), एएमयू एबीके हाईस्कूल (गर्ल्स), अब्दुल्लाह स्कूल भी बारिश व जलभराव के चलते बंद रहेंगे।
विज्ञापन