{"_id":"660340551caae001fa00e7a7","slug":"school-watchman-killed-in-car-collision-aligarh-news-c-301-1-sali1012-100612-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार की टक्कर से स्कूल के चौकीदार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार की टक्कर से स्कूल के चौकीदार की गई जान
Wed, 27 Mar 2024 03:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की शाम करीब पौने चार बजे पेट्रोल पंप के पास एक स्कूल के चौकीदार को कार ने टक्कर मार दी। इससे चौकीदार की मौत हो गई।
गांव नयावास निवासी मदन गोपाल के अनुसार उनके 56 वर्षीय पिता बलवीर सिंह पुत्र हरी सिंह हिरनोटी स्थित निजी स्कूल में चौकीदारी करते थे। सोमवार को सांय करीब पौने चार बजे वह हिरनोटी से पैदल गांव लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबर पाकर परिवार वाले भागते हुए मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए, जिसने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।