{"_id":"5d9257398ebc3e015e1b6ad1","slug":"school-operators-found-unconscious-aligarh-news-ali215008748","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश मिले मुरसान के लापता स्कूल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोश मिले मुरसान के लापता स्कूल संचालक
विज्ञापन
तीन दिन से लापता एसपीएस स्कूल मुरसान के निदेशक चन्द्रवीर सिंह उर्फ सीबी सिंह
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौरा घाट से लापता मुरसान, हाथरस निवासी स्कूल संचालक चंद्रवीर सिंह सोमवार देर रात को लोधा थाना क्षेत्र के खैर रोड पर बेहोश मिलेे। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सारसौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि एक बुढ़िया ने नशीला प्रसाद खिलाकर बेहोश कर उनका अपहरण किया था। रविवार को होश आने पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। रकम न देने पर अपहर्ता मारपीट कर फेंककर चले गए। लोधा पुलिस ने संचालक के परिवार और नरौरा पुलिस को उनके मिलने की जानकारी दी। सूचना पर देर रात को परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं, नरौरा पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
एसपीएस स्कूल, मुरसान के डायरेक्टर सीवी सिंह ने बताया कि वह अपने पारिवारिक दोस्तों के साथ हर साल की तरह पितृ अमावस्या पर नरौरा घाट पर गंगा स्नान और भंडार करने गए थे। वहां उन्हें एक बुढ़िया मिली, जिसने खाने को प्रसाद दिया था। प्रसाद खाने के थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद अपहरणकर्ता उन्हें किसी सुनसान इलाके में स्थित एक घर में ले गए। जहां रविवार को होश आने पर उन्होंने परिवारीजनों से 10 लाख रुपये बतौर फिरौती दिलाने की मांग की। रकम देने से इंकार करने पर उन्होंने फिर से बेहोश कर दिया। इसके बाद सोमवार को होश आया तो अपहरणकर्ताओं ने मारपीट की। इसके बाद एक कार में डालकर लाए और लोधा थाना क्षेत्र में फेंककर चले गए।
इसके बाद वह फिर से बेहोश हो गए। लोधा थाना इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह के अनुसार एक राहगीर ने खैर रोड स्थित रेडियंट स्कूल के सामने एक व्यक्ति के अचेत हालत में पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उन्होंने खुद को मुरसान, हाथरस निवासी चंद्रवीर सिंह बताया। साथ ही अपने भाई धर्मवीर का फोन नंबर दिया। नंबर पर परिवारीजनों से संपर्क कर उनके मिलने की जानकारी दी गई। परिवारीजनों द्वारा बताया गया कि चंद्रवीर नरौरा घाट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए थे। उनके संबंध में नरौरा थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। नरौरा पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। आगे की कार्रवाई थाना नरौरा पुलिस द्वारा ही की जाएगी।
विज्ञापन
गांव की रंजिश में अपहरण की आशंका
चंद्रवीर सिंह के भाई धर्मवीर ने अपहरण के पीछे गांव की रंजिश होने बताया है। हालांकि उन्होंने किसी का खुलकर नाम नहीं लिया है। हालांकि भीतरखाने परिवार वालों ने नरौरा पुलिस को गांव के कुछ लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस उन लोगों की कॉल डिटेल और मोबाइल फोन की लोकेशन खंगालने में जुट गई है। लोधा पुलिस के अनुसार चंद्रवीर के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं।