फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scholarship deposited in the accounts of children

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के खातों में जमा कराई छात्रवृत्ति

Tue, 31 May 2022 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Scholarship deposited in the accounts of children
लाभार्थी छात्रा को इंश्योरेंस पॉलिसी भेंट करती डीएम सेल्वा कुमारी जे। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो देने वाले जिले के 13 बच्चों के खातों में सोमवार को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत 20-20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति जमा कराई गई। इस दौरान डीएम ने इन बच्चों को स्वास्थ्य बीमा व छात्रवृत्ति संबंधी प्रपत्र सौंपे।
विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण चाहिए होगा तो पीएम केयर्स उनकी मदद करेगा। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत उन्हें हर महीने चार हजार रुपये की व्यवस्था भी की गई है। बच्चों को 18 साल से 23 साल तक शिक्षा और छात्रवृत्ति के तहत वित्तीय सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। कार्यक्रम में बच्चों को प्रेरणादायक लघु फिल्म भी दिखाई गई। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने लाभार्थी बच्चों से उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसी बच्चे ने कहा कि उसे सेना व पुलिस की वर्दी बहुत लुभाती है तो किसी ने डॉक्टर व इंजीनियर बनने की इच्छा जाहिर की। कार्यक्रम में सीडीओ अंकित खंडेलवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना
योजना का मकसद अनाथ बच्चों को भोजन और घर उपलब्ध कराकर उनकी देखभाल व सुरक्षा करना है। शिक्षा और छात्रवृत्ति के जरिए सशक्त बनाने के साथ 23 साल की उम्र में 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना है। पांच लाख के स्वास्थ्य बीमा के जरिए बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed