फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scheduled society ready to change religion

अनुसूचित समाज धर्म परिवर्तन को तैयार

Sat, 27 Aug 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Scheduled society ready to change religion
मार्च निकालते जाटव युवा संघर्ष मोर्चा समिति के पदाधिकारी व स्थानीय लोग । - फोटो : CITY OFFICE
दो दिन पहले रघुवीरपुरी सराय लवरिया क्षेत्र में जिस निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। उस विवाद में नया मोड़ आ गया है। अब वहां निर्माण विरोधी खेमे से जुड़े अनुसूचित समाज ने धर्म परिवर्तन का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन का विरोध करते हुए शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकाला। हाथों में धर्म परिवर्तन संबंधी पट्टिकाएं लिए चले लोगों ने कहा कि अगर न्याय न मिला तो कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

सराय लवरिया बगीची से जुड़े जाटव युवा संघर्ष मोर्चा समिति के बैनरतले लोग शाम को पुलिस चौकी पर एकत्रित हुए और हाथों में पट्टिकाएं लिए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने कहा कि उस दिन प्रशासन ने हमारी बात नहीं सुनी। अब निर्माण किया जा रहा है। निर्माण की आड़ में हमारे मकान भी तोड़े जा रहे हैं। हमें समय तक नहीं दिया जा रहा, जबकि हमने समय मांगा था। इसे लेकर पीड़ित लोगों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि भूमाफिया पर कार्रवाई नहीं हुई तो इस मनुवादी व्यवस्था के खिलाफ धर्म परिवर्तन को विवश होंगे। इस मौके पर अध्यक्ष ललित कांत सहित मनोज कुमार, नीरज जौहरी, शीला देवी, राजकुमारी, सीमा देवी, प्रेमा देवी, मिथलेश, छोआ, पदमा, सरला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed