{"_id":"60f9b6018ebc3e6d107a64d3","slug":"scheduled-caste-youth-murdered-suspicion-of-theft-wheat-harduaganj-news-ali2687715141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः गेहूं चोरी के शक में अनुसूचित जाति के युवक की पीट पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः गेहूं चोरी के शक में अनुसूचित जाति के युवक की पीट पीटकर हत्या
विज्ञापन
अलीगढ़ः रवींद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : HARDUAGANJ
जलाली क्षेत्र के गांव नगरिया भूड़ में बुधवार रात अनुसूचित जाति के युवक की गेहूं चोरी के शक में क्षत्रिय समाज के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र व उनके भांजे को नामजद किया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी देहात और सीओ अतरौली ने थाना प्रभारी को टीम गठन कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार शाम मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इधर, भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने गांव में पहुंचकर घटना पर रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
जलाली कस्बा के वार्ड संख्या-1 के मजरा नगरिया भूड़ निवासी रामपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे उनका छोटा बेटा रवींद्र (22) जलाली से आया था। वह दुकान के पीछे बने कमरे में बाइक खड़ी कर रहा था। इसी दौरान गांव के राजबहादुर सिंह, उसका बेटा ठा. अनुराग सिंह और भांजा शिब्बू घर में घुस आए। रवींद्र पर गेहूं चोरी का आरोप लगाकर जाति सूचक शब्द और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि रवींद्र को तीनों ने कई बार जमीन पर पटका। शर्ट से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना को अंजाम देकर तीनों फरार हो गए। रात 11 बजे के आसपास परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। देर रात करीब एक बजे एसपी देहात शुभम पटेल व सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता ने गांव पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव को न उठाने की जिद पर अड़े रहे। सुबह चार बजे पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के बड़े भाई प्रेम किशोर की तहरीर पर राजबहादुर सिंह, अनुराग सिंह और शिब्बू के खिलाफ हत्या व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। एसपी देहात के निर्देश पर एसओ रामवकील सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को मुख्य आरोपी राजबहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
पांच माह में उजड़ा सुहाग, गर्भवती पत्नी का रो रो कर बुरा हाल
रवींद्र की शादी पांच माह पूर्व 28 फरवरी को बड़े भाई प्रेम किशोर की साली सोनम निवासी नगला मसानी से हुई थी। परिजनों के अनुसार सोनम गर्भवती है। पति की मौत की खबर सुनकर उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के नेता पहुंचे गांव, नारेबाजी की
घटना की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी के लोग गांव पहुंच गए। घटना पर रोष प्रकट करते हुए जय भीम, जय भारत के नारे लगाकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर पुलिस अधिकारियों से बात की। इस दौरान तनावपूर्ण माहौल में गांव में पुलिस की गैर मौजूदगी का पता चलने पर उच्चाधिकारियों ने थाना पुलिस को जमकर लताड़ लगाई। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
हे भगवान..40 किलो गेहूं ने ले ली जान
40 किलो गेंहू चोरी के शक में रवींद्र की हत्या की गई। रवींद्र के बड़े भाई प्रेम किशोर का कहना है कि रवींद्र बुधवार शाम परचून की दुकान का सामान लेने बाइक से जलाली जा रहा था। रास्ते में गांव के राजू पुत्र सतेन्द्र पाल सिंह, छविराम पुत्र सुरेन्द्र पाल शर्मा, ललित शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा तथा करुआ पुत्र जगदीश शर्मा मिले, उन्होंने हत्या में नामजद राजबहादुर सिंह के घेर से गेहूं चुराए। उनमें से करीब 40 किलो गेहूं बोरी में रखकर चक्की पर पिसवाने के बहाने रवींद्र की बाइक के पीछे रख दिए। साथ में राजू नाम का युवक भी बैठा दिया। परिजनों के अनुसार रवींद्र जब दुकान वापस लौटा तो नशे की हालत में था। राजबहादुर सिंह को जब रवींद्र द्वारा बाइक पर गेहूं ले जाने की बात मालूम हुई तो वह आग बबूला हो गया और गेहूं चोरी के शक में बेटे तथा भांजे संग मिलकर रवींद्र की हत्या कर दी।