फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Save the heritage of Aligarh : Arun Kumari

अलीगढ़ की विरासतों को सहेजेंगे : अरुण कुमारी

Mon, 02 May 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Save the heritage of Aligarh : Arun Kumari
विरासत
 प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं संस्कृति विभाग की स्वतंत्र प्रभार मंत्री अरुण कुमारी कोरी ने कहा है कि बनारस और लखनऊ में प्रदेश की लोककला, नृत्य, एतिहासिक इमारतें, साहित्य, पुरातत्व महत्व की चीजों का संरक्षण शुरू हो गया है। इसमें शुरुआती दौर में काम होने के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

बनारस और लखनऊ के बाद प्रदेश के सभी मंडलों में संस्कृति और विरासत को सहेजने का काम होगा।
अलीगढ़ मंडल में भी ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातत्व महत्व की चीजों का संरक्षण होगा। इसमें लोक कला, साहित्य, नृत्य कला, बृज की विरासताें को सहेजा जाएगा। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों से पूरा ब्योरा लिया जाएगा। इसके बाद एक कार्ययोजना तैयार कर संरक्षण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई अरुण कुमारी कोरी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ठहरी थीं। शहरी क्षेत्र के बेसिक शिक्षा के स्कूलों में शौचालय नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये समस्या गंभीर है। इसके लिए वह विभागीय अधिकारियों से बात करेंगी, जिससे महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय की सुविधा दी जा सके। अगर किराये के भवनों में संचालित स्कूलों में शौचालय नहीं बन सकते हैं तो कम कीमत के चलित शौचालयों की सुविधा दी जा सकती है इस बारे में वह लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed