कस्बा के केशवकुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। कबड्डी सीनियर वर्ग में सौरभ ठाकुर, जूनियर वर्ग में निखिल की टीम विजयी रहीं। खो-खो सीनियर वर्ग में गुंजन प्रथम, खो-खो जूनियर वर्ग में दुर्गेश की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक दलवीर सिंह के पौत्र युवा नेता अजय सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व खिलाड़ियों से परिचय कर किया। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवकांत रावत, जितेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, विपिन कुमार सिंह, हिमांशु माहेश्वरी, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र राघव, राजकुमार कुशवाह, हिमांशु शर्मा, धीरज शर्मा, सुनीता गौड़, रजनी शर्मा, उर्मिला सिंह, राधा आदि थे।