{"_id":"620ab2ba6506bd5ca2272beb","slug":"satha-sugar-mill-city-office-news-ali2851773196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : साथा मिल की मरम्मत के लिए आई धनराशि के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : साथा मिल की मरम्मत के लिए आई धनराशि के गबन का आरोप
साथा चीनी मिल न चलने पर अधिकारी को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
साथा चीनी मिल न चलने से परेशान गन्ना किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनरतले एडीएम वित्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गन्ना तुलवाकर आसपास की मिलों में पेराई के लिए भेजे जाने की मांग की। साथ ही, वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 में मिल की मरम्मत के नाम पर आई करोड़ों की धनराशि के गबन का आरोप लगाते हुए जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी न हुई तो किसान आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
पिछले 11 दिनों से साथा चीनी मिल बंद होने से नाराज किसानों ने रविवार को मिल के गेट के बाहर प्रदर्शन किया था।
सोमवार को किसान भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के बैनरतले एडीएम वित्त से मिले। प्रांतीय महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किसानों का गन्ना तुलवाकर पेराई के लिए अन्य जनपदों की मिलों में भेजा जाए। वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 में मिल की मरम्मत के लिए आए करोड़ों रुपये की धनराशि के गबन की जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाए। मिल के कर्मचारियों को लंबित वेतन व अन्य भत्ते दिए जाएं। इस मौके पर प्रमेंद्र राणा, अजीत सिंह, रौबी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, प्रेमकुमार सिंह, बलवीर सिंह, बंटी जादौन, हरेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।