{"_id":"5bf07648bdec2269724a89ae","slug":"satellite-bus-stand-dust-clashes-increase-passengers-confessions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटेलाइट बस स्टैंड: धूल के गुबार ने यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटेलाइट बस स्टैंड: धूल के गुबार ने यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ाई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
मसूदाबाद बस स्टैंड का बंद किया गया रास्ता।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूदाबाद स्थित नए बस स्टैंड के दोनों गेटों को शनिवार को लोहे की जाली लगाकर बंद कर दिया गया ताकि कोई बस स्टैंड के अंदर न आ सके। इसके साथ ही यहां से संचालित सभी बसों को सेटेलाइट बस स्टैंड से संचालित किया। शनिवार को यहां से करीब 150 बसों को संचालित किया गया। लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण लोगों काफी दिक्कत हुई।
पूरे दिन रेत का गुबार लोगों की परेशानी का सबब बना रहा। जिस कारण यात्रियों का सांस लेने ने काफी दिक्कत हुई। गांधी पार्क बस अड्डे से लगातार इस बात की सूचना यात्रियों की दी जाती रही कि मसूदाबाद से संचालित सभी बसें सेटेलाइट बस अड्डे पर मिलेंगी।
महानगर की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए डीएम ने महानगर के अंदर बने तीनों प्राइवेट बस अड्डों को शहर से बाहर कर दिया। साथ ही मसूदाबाद स्थित बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसों के लिए सारसौल स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के पास बने सेटेलाइट बस अड्डे से बसों के निर्देश परिवहन निगम के अधिकारियों को दिए थे। दीपावली से पूर्व इस बस अड्डे का उद्घाटन भी किया गया, लेकिन अभी तक बसों का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद एडीएम सिटी श्याम बहादुर ने यहां निरीक्षण कर डीएम को अपनी रिपोर्ट दी। इस पर डीएम भड़क गए और परिवहन निगम के अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए तुरंत ही सेटेलाइट बस अड्डे से बसों के संचालन के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर शनिवार को मसूदाबाद स्थित बस स्टैंड के दोनों द्वारों को लोहे की जाली से बंद कर दिया। ताकि कोई भी बस अंदर प्रवेश न कर सके। बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे से शुरू हो गया। शनिवार को सेटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही। एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत ने बताया कि सेटेलाइट बस स्टैंड पर बुनियादी सुविधाएं जल्द पूरी हो जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
600 के करीब बसों का होगा संचालन
मसूदाबाद बस स्टैंड से करीब 600 बसों का संचालन होता था। इसमें से करीब 400 बसें ऐसी थी जो कि बस स्टैंड के अंदर न आकर बाहर से ही सवारियां लेकर जाती थी। जबकि 221 बसें बस स्टैंड के अंदर से संचालित होती थी। अब यह सभी बसें सेटेलाइट बस स्टैंड से संचालित होंगी।
इन स्थानों के लिए होगी बसें संचालित
पलवल, नोएडा, बल्लभगढ़, सराय काले खां, खुर्जा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, दिल्ली, मुरादाबाद, हल्द्वानी, जयपुर, अजमेर, हरिद्वार, देहरादून, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा के लिए सेटेलाइट बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू।
यह काम होना है अति आवश्यक
बस स्टैंड यार्ड को बड़ा करने के लिए बची हुई जमीन की इंटरलॉकिंग, दोनों गेट पर हाई मास्क लाइट, पूछताछ पर टेलीफोन कनेक्शन, रिकार्ड रूम, सिटिंग व्यवस्था बढ़ाने की अति आवश्यकता है। एआरएम अलीगढ़ ने बताया कि इसके लिए डीएम को पत्र भेजा है। डीएम ने इंटरलॉकिंग कराने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही यहां बने गार्डन का क्षेत्र भी बढ़ाया जाएगा, ताकि बस स्टैंड की सुंदरता बढ़ाई जा सके।
योगेंद्र कुमार शर्मा को मिली सेटेलाइट बस स्टैंड की कमान
- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लोकेश राजपूत ने बताया कि सेटेलाइट बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं के लिए स्टॉफ की भी तैनाती कर दी गई है। स्टेशन प्रभारी की जिम्मेदारी योगेंद्र कुमार शर्मा को दी है। साथ ही चार टीआई, दो पूछताछ काउंटर के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।