{"_id":"622a3f36415ee27a69657736","slug":"sanjiv-raja-the-first-mla-to-complete-term-aligarh-news-ali28683683","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कार्यकाल पूरा करने वाले संजीव राजा पहले भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कार्यकाल पूरा करने वाले संजीव राजा पहले भाजपा विधायक
विज्ञापन
जीत का जश्न मनातीं मुक्ता राजा, संजीव राजा व उनके समर्थक।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजीव राजा पहले विधायक हैं, जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। इससे पहले तीन बार निर्वाचित कृष्ण कुमार नवमान सहित भाजपा एवं जनसंघ के अन्य नेता अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे।
संजीव राजा 2017 में शहर विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी जफर आलम को पराजित कर विधायक निर्वाचित हुए थे। जन प्रतिनिधि के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले वह भाजपा या जनसंघ के पहले विधायक हैं। अब उनकी पत्नी विधायक निर्वाचित हुई हैं। 1967 में जनसंघ के टिकट पर इंद्रपाल सिंह शहर विधान सभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। वह मुश्किल से दो साल विधायक रहे। 1969 में चुनाव में कांग्रेस के अहमद लूत खान विधायक निर्वाचित हुए थे। इंद्रपाल सिंह 1974 में जनसंघ के टिकट पर दोबारा विधायक निर्वाचित हुए।
वह फिर से अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। 1977 के चुनाव में जनता पार्टी से मोजिज अली बेग विधायक निर्वाचित हुए। भाजपा के टिकट पर दिग्गज नेता कृष्ण कुमार नवमान वर्ष 1989, 1991 और 1993 में विधायक निर्वाचित हुए लेकिन एक विधान सभा के पांच वर्ष का कार्यकाल कभी पूरा नहीं कर पाए। 1996 के चुनाव में सपा के अब्दुल खालिक निर्वाचित हुए। संजीव राजा कहते हैं कि वह शहर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा या जनसंघ के पहले विधायक हैं, जो अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किए हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कई मिथक टूटे हैं। उत्तर प्रदेश में 37 वर्ष बाद कोई सरकार दोबारा लौट कर सत्ता में आई है।