{"_id":"c8cee8407801a5abcc3ebc3b6b245f51","slug":"sangeet-some-arrested-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत सोम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत सोम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 12 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम की गिरफ्तारी तथा दादरी कांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एएमयू छात्रों ने कैंपस में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्हाेंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजा।
सर सैयद माइनोरिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी के नेतृत्व में छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी से बाब-ए-सैयद तक मार्च निकाला। इसमें शामिल छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। छात्र भाजपा विधायक संगीत सोम पर मुजफ्फरनगर दंगा में शामिल होने तथा मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
छात्र दादरी कांड, मैनपुरी की घटना के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने तथा सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही जस्टिस सहाय कमीशन की रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन करने वालों में सैफ अली खान, आसिफ सलाम, सलमान, रेहान, शमशुल रहमान एवं शादिक आदि शामिल थे।