फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sandip Murder Case

संदीप हत्याकांड में बने आरोप, गवाही को वादी तलब

Fri, 22 Jul 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sandip Murder Case
अलीगंज (एटा) के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड में जिस गति से पुलिस ने खुलासा किया, अब उसी तेजी से ट्रायल कराने की तैयारी है। बृहस्पतिवार को एडीजे-3 की अदालत में सभी दस बालिग आरोपियों पर हत्याकांड के आरोप तय किए गए। इस दौरान सभी आरोपी मौजूद रहे। अब इस मामले में पहले गवाह के रूप में वादी को 26 जुलाई को तलब किया गया है।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के लॉजिस्टिक कारोबार व सीमेंट सप्लाई कारोबार में खासा रसूख रखने वाले संदीप गुप्ता की हत्या शहर के गांधी आई तिराहे पर की गई थी। इस हत्याकांड का ट्रायल एडीजे-3 की अदालत में शुरू हुआ है। एडीजीसी केएम जौहरी के अनुसार बृहस्पतिवार को नियत तारीख पर सभी आरोपी न्यायालय में हाजिर हुए। इनमें से नौ को जेल से पेशी पर लाया गया, जबकि एक राजीव अग्रवाल खुद हाजिर हुए। इन सभी के खिलाफ अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इनके अधिवक्ताओं की ओर से फिर समय मांगने का प्रयास किया, मगर अदालत द्वारा प्रक्रिया पूरी की गई। अब इस मामले में ट्रायल के लिए पहले गवाह वादी मुकदमा को गवाही के लिए तलब किया गया है। इसके लिए 26 जुलाई तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन

ये हैं मुकदमे में आरोपी
-मुख्य शूटर : कुख्यात अपराधी प्रवीन बाजौता, जितेंद्र उर्फ कंजा, प्रवीन का भाई प्रदीप।
-साजिश व सहयोग के आरोपी : ट्रांसपोर्टर राजीव अग्रवाल, बेटा अंकुश अग्रवाल, उसके दोस्त साहिल यादव, अनुराग यादव, मनीष, उत्कर्ष चौधरी, दुष्यंत चौधरी व तीन नाबालिग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed