{"_id":"61e1cc9a209f890df9394f09","slug":"sandeep-murder-case-local-shooter-also-on-police-radar-aligarh-news-ali2831010124","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप हत्याकांड..स्थानीय शूटर भी पुलिस रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप हत्याकांड..स्थानीय शूटर भी पुलिस रडार पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड में पुलिस की टीमें लगातार फरार अंकुश, साहिल व उत्कर्ष का पीछा कर रही हैं। इस बीच पुलिस की एक टीम को जिले के उन शूटरों की गतिविधियों को देखने के लिए लगाया है, जो साहिल के संपर्क में रहे हैं। ऐसे कुछ शूटर पुलिस ने सूचीबद्ध किए हैं। उनकी घटना के समय की गतिविधियां व लोकेशन देखी जा रही हैं।
रामघाट रोड गांधी आई तिराहा पर 27 दिसंबर को संदीप गुप्ता की हत्या हुई थी। इस घटना को भाड़े के शूटरों ने अंजाम दिया। मगर आज तक शूटरों के नाम या उनकी पहचान उजागर नहीं हुई है। हां, हत्या कराने वालों में ट्रांसपोर्टर राजीव अग्रवाल, उनके बेटे अंकुश अग्रवाल, सहयोगी दुष्यंत चौधरी, साहिल व उत्कर्ष के नाम प्रकाश में आ गए। साथ में रैकी करने वाले कुछ नाम भी प्रकाश में आए। पुलिस ने इस आधार पर राजीव, दुष्यंत के अलावा चार अन्य लोग गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। इधर, अब साहिल, अंकुश व उत्कर्ष के साथ साथ पुलिस शूटरों तक पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है।
इस बीच पुलिस को यह इनपुट मिल रहे हैं कि शूटरों को साहिल की मदद से हायर किया गया। अब पुलिस इस विषय पर काम कर रही है कि साहिल के जिले में किन शूटरों से संपर्क रहे हैं या उसका किनसे मिलना जुलना रहा है। इस बीच साहिल के संग जेल में निरुद्ध रहे कुछ शूटरों की सूची तैयार की गई है। उसके अनुसार उनकी घटना के समय की गतिविधियां व लोकेशन देखी जा रही हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी इतना ही बताते हैं कि घटना में शूटरों के नाम उजागर करने को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द तस्वीर साफ होगी। अंकुश व साहिल की गिरफ्तारी पहली प्राथमिकता है।