{"_id":"61fae4e5a3417f626c61be30","slug":"sandeep-murder-case-ankush-s-father-reached-jail-hospital-from-medical-aligarh-news-ali284369311","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप हत्याकांड : मेडिकल से जेल अस्पताल पहुंचा अंकुश का पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप हत्याकांड : मेडिकल से जेल अस्पताल पहुंचा अंकुश का पिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता की हत्या में साजिश के आरोपी अंकुश के ट्रांसपोर्टर पिता राजीव अग्रवाल की हालत में सुधार होने पर वापस जेल अस्पताल दाखिल कर दिया गया है। उसे पहले हालत बिगड़ने पर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां उपचार के बाद राहत मिली। अब जेल डॉक्टरों की निगरानी में वह इलाज पा रहा है।
27 दिसंबर को हुई हत्या में 29 दिसंबर को सारसौल के राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। जेल जाने के बाद ही उसकी तबियत बिगड़ी थी। जिस पर पत्नी की ओर से उसकी बीमारियों की जानकारी जेल अधिकारियों को दी गई। उसे जेल अस्पताल में रखा गया, पिछले दिनों तबियत बिगड़ने पर जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां जांच व उपचार के बाद राहत मिलने पर वापस जेल अस्पताल ले लाया गया है। जेलर पीके सिंह के अनुसार अब राजीव अग्रवाल जेल अस्पताल में उपचार पा रहा है। जेल के डॉक्टरों की निगरानी में है।
शूटर प्रवीन बाजौता व साथियों की सर्विलांस से तलाश
इस हत्याकांड में शूटर के रूप में उजागर हुए प्रवीन बाजौता व उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीमें एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। सर्विलांस की मदद से जानकारी आ रही है कि वह तकनीकी संसाधनों के प्रयोग में सक्षम है। इसलिए सर्विलांस का पूरा सहारा लिया जा रहा है। वहीं उसके अन्य साथी शूटरों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक एक संदिग्ध नाम सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय इतना ही बताते हैं कि शूटरों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।