फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sandeep Murder Case

संदीप हत्याकांड में आज दाखिल होगी 500 पेज की चार्जशीट

Fri, 25 Mar 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Murder Case
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड के 13 आरोपियों के खिलाफ 500 पेज की चार्जशीट तैयार कर ली है, जिसे शनिवार को न्यायालय में दाखिल कर दिया जाएगा। सभी औपचारिकताएं शुक्रवार को पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

27 दिसंबर की शाम संदीप गुप्ता की गांधी आई तिराहे पर हत्या की गई थी। इस घटना को उनके रिश्ते के दामाद अंकुश अग्रवाल ने सुपारी देकर अंजाम दिलाया था। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने सारसौल के अंकुश अग्रवाल, उसके ट्रांसपोर्टर पिता राजीव अग्रवाल के अलावा उसके दोस्त वसंत विहार धनीपुर के साहिल यादव, रामघाट रोड के गैराज संचालक दुष्यंत चौधरी, रामघाट रोड के ही प्रॉपर्टी डीलर पुत्र उत्कर्ष चौधरी, अनुराग यादव, मनीष और तीन नाबालिग सहयोगी को जेल भेजा।
विज्ञापन

शूटर के रूप में प्रवीण बजौता, जितेंद्र उर्फ कंजा व प्रवीण के भाई प्रदीप को जेल भेजा। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि इस हत्याकांड की चार्जशीट तैयार कर ली गई है। चार्जशीट 500 पेज में बनकर तैयार हुई है। जिसे दाखिल करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को साक्ष्यों के साथ यह चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed