फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   National President of Samajwadi Baba Saheb Ambedkar Vahini Mithai Lal Bharti said Constitution is in danger

Aligarh News: मिठाई लाल पहुंचे अलीगढ़, कहा समाजवादी-आंबेडकरवादी एक साथ आएं तो पूरे देश में होगा उनका वर्चस्व

Mon, 10 Apr 2023 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2023 01:36 AM IST
सार

समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि अखिलेश यादव की सोच है कि समाजवादी और आंबेडकरवादी अगर एक साथ आ जाएं तो पूरे देश में उनका वर्चस्व होगा। पूरी पार्टी का लक्ष्य है कि संविधान की रक्षा है। संविधान की रक्षा करने में अगर वह विफल रहेंगे तो आने वाली पीढ़ियां उन्हें माफ नहीं करेंगी। यह एक सामूहिक प्रयास है।

विज्ञापन
National President of Samajwadi Baba Saheb Ambedkar Vahini Mithai Lal Bharti said Constitution is in danger
संबोधित करते हुए मिठाई लाल भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि संविधान खतरे में है। लोकतंत्र भी खतरे में है। देश में पिछड़े, दलित, शोषित के लिए आरक्षण लागू किया गया था, वो भी खतरे में है।

विज्ञापन


रविवार को क्वार्सी बाईपास स्थित गठबंधन फॉर्म हाउस में आयोजित कार्यशाला में वह बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी गंभीरता से चिंतन कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. बीआर आंबेडकर के नारे संगठित रहो, शिक्षित बनो और संघर्ष करो के नारे को अब संगठनात्मक स्तर पर अपनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के लिए मंत्र दिए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव की सोच है कि समाजवादी और आंबेडकरवादी अगर एक साथ आ जाएं तो पूरे देश में उनका वर्चस्व होगा। मिठाई लाल ने कहा कि पूरी पार्टी का लक्ष्य है कि संविधान की रक्षा है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने में अगर वह विफल रहेंगे तो आने वाली पीढ़ियां उन्हें माफ नहीं करेंगी। यह एक सामूहिक प्रयास है। भाजपा इस समय भयभीत है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से वह 2024 के चुनावों को लेकर रणनीति तय करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांपनाथ और भाजपा नागनाथ है। इन दोनों पार्टियों की मानसिकता एक जैसी है। यदि भाजपा की नियत अगर सही हो तो जाति जनगणना क्यों नहीं कर रही है। सपा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, अज्जू इशाक, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला महासचिव मनोज यादव ने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा गौतम ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। संचालन बादशाह खान ने किया। इस अवसर पर टिंकू सागर, पूर्व जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, गिरीश यादव, विनोद सविता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed