फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   samajvadi party won seven seat, rebel three

जिला पंचायत चुनाव रिजल्ट: सपा के सात प्रत्याशी, तीन बागी जीते

Tue, 04 May 2021 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 04 May 2021 02:50 AM IST
सार

जिला पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़ कर मैदान में उतरी सपा का प्रदर्शन वर्ष 2015 जैसा ही रहा है। बहुमत का आंकड़ा पार्टी की पहुंच से कहीं दूर है। पार्टी ने इस बार सात सीटों पर दर्ज की है।

विज्ञापन
samajvadi party won seven seat, rebel three
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़ कर मैदान में उतरी सपा का प्रदर्शन वर्ष 2015 जैसा ही रहा है। बहुमत का आंकड़ा पार्टी की पहुंच से कहीं दूर है। पार्टी ने इस बार सात सीटों पर दर्ज की है। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार अर्चना यादव सहित छह विजयी प्रत्याशी हैं। अर्चना यादव बदायूं के पूर्व सपा सांसद धमेंद्र यादव की बहन है।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि वार्ड नंबर 43 से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार अर्चना यादव चुनाव जीत गई हैं। इसके साथ ही पार्टी के सात सदस्य चुनाव जीते हैं। जिसमें वार्ड नंबर-5 से सोमेश चौधरी, वार्ड नंबर-27 से जितेंद्र सिंह, वार्ड नंबर-36 से सुमन देवी, वार्ड नंबर-40 से संजू दिवाकर, वार्ड नंबर 41 से विजेंद्र सिंह, राखी यादव, वार्ड नंबर-45 से बबलू होलकर शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं सपा से टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए तीन नेता चुनाव जीते हैं। जिसमें वार्ड नंबर एक से विजेंद्र कुमार, वार्ड नंबर चार से मुकेश यादव, वार्ड नंबर 42 से अर्जुन सिंह शामिल हैं। हालांकि पार्टी के नेता इनको अब बागी नहीं कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के जिला प्रवक्ता रत्नाकर पांडेय ने बताया कि चुनाव में कुछ मतभेद होने से कुछ भाई निर्दलीय मैदान में उतर गए थे। वो भी जीते हैं। वो सभी पार्टी की प्रत्याशी के साथ हैं। पार्टी पूरी मजबूती के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी करेगी। बाकी कई निर्दलीय भी सपा की ओर मुड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed