{"_id":"689c680d58262be60c0a9a3a","slug":"sale-of-alcohol-banned-for-one-day-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीएम ने जारी किया आदेश, एक दिन बंद रहेगी शराब और भांग की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीएम ने जारी किया आदेश, एक दिन बंद रहेगी शराब और भांग की बिक्री
Wed, 13 Aug 2025 03:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 13 Aug 2025 03:55 PM IST
सार
यह प्रतिबंध उत्तर प्रदेश देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग की फुटकर अनुज्ञापन एवं व्यवस्थापन नियमावली-2002 और आबकारी अधिनियम-1910 की धारा 59 के तहत लगाया गया है।
विज्ञापन
शराब (फाइल फोटो)
- फोटो : freepik
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलीगढ़ जिले में 15 अगस्त को सभी देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग की थोक एवं फुटकर बिक्री की दुकानें, होटल-बार व रेस्टोरेंट, सैन्य कैंटीन, बॉटलिंग प्लांट, आसवनी के अनुज्ञापनों से मादक पदार्थों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
डीएम संजीव रंजन ने 15 अगस्त को शराब और भांग आदि मादक पदार्थों की बिक्री नहीं होगे। इसके लिए जारी आदेश में कहा गया है कि यह प्रतिबंध उत्तर प्रदेश देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग की फुटकर अनुज्ञापन एवं व्यवस्थापन नियमावली-2002 और आबकारी अधिनियम-1910 की धारा 59 के तहत लगाया गया है। इस बंदी के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल देय नहीं होगा।
विज्ञापन