फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farewell ceremony of moradabad commissioner Sangeeta from Aligarh

विदाई: तबादला होने पर अलीगढ़ से मुराबाद जाते हुए छलकीं कमिश्नर संगीता की आंखें, बोलीं- अच्छा, अब चलते हैं

Tue, 25 Aug 2026 04:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 25 Aug 2026 04:09 PM IST
सार

तबादला एक अधिकारी के लिए सामान्य प्रक्रिया है, पर सीनियर आईएएस संगीता सिंह के अलीगढ़ से लगाव को, विदाई समारोह में उनकी भावुकता बयां कर रही थी। उनका मुराबाद के लिए तबादला हो चुका है। अलीगढ़ से विदाई के समय वह इतनी भावुक हो गईं कि उनके आंसू छलक उठे।

विज्ञापन
Farewell ceremony of moradabad commissioner Sangeeta from Aligarh
मुरादाबाद की नई कमिश्नर संगीता सिंह का विदाई समारोह - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंह को 25 अगस्त को भावभीनी विदाई दी गई। सभागार में सभी ने उन्हें विदाई दी। विदाई समारोह के बाद वह अपनी नवीन तैनाती वाले मुरादाबाद मंडल के लिए रवाना हो गईं। संगीता सिंह ने अलीगढ़ मंडल में एक वर्ष सात माह का कार्यकाल पूरा किया। 

विज्ञापन


तबादला एक अधिकारी के लिए सामान्य प्रक्रिया है, पर सीनियर आईएएस संगीता सिंह के अलीगढ़ से लगाव को, विदाई समारोह में उनकी भावुकता बयां कर रही थी। उनका मुराबाद के लिए तबादला हो चुका है। अलीगढ़ से विदाई के समय वह इतनी भावुक हो गईं कि उनके आंसू छलक उठे। उन्हें प्रकृति और वन्य जीवों से बड़ा लगाव है। उनका प्रकृति और लेखन से गहरा जुड़ाव रहा है, जिसके तहत उन्होंने सेमल के पेड़ और पक्षियों पर विशेष रचनाएं और लेख लिखे हैं। सेमल के पेड़ पर उन्होंने पूरी किताब ही लिख डाली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अलीगढ़ उनके लिए अपरिचित नहीं था, क्योंकि उनकी दादी यहीं के चकाथल की थीं। प्रारंभ में असहजता महसूस हुई, पर भगवान श्रीकृष्ण पर छोड़कर निष्ठा से कार्य किया। अलीगढ़ के अनुभव और स्मृतियां वह हमेशा अपने साथ लेकर जाएंगी। उन्होंने कहा कि तैनाती के दौरान वह एक फोटोग्राफर और लेखिका भी बन गईं। उनकी दो पुस्तकें पाइपलाइन में हैं, अलीगढ़ की यादें रचनात्मक यात्रा का हिस्सा बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदाई है हर्ष और विषाद, दोनों का अवसर: अपर आयुक्त प्रशासन
अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार ने संगीता सिंह की विदाई को हर्ष और विषाद का अवसर बताया। उन्होंने उनके सहज, विनम्र व्यवहार, अनुशासन और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की। अरुण कुमार ने उनके प्रकृति प्रेम और बहुआयामी व्यक्तित्व का भी उल्लेख किया। 

अधीनस्थ अधिकारियों को दिया मार्गदर्शन: अपर आयुक्त न्यायिक
अपर आयुक्त न्यायिक अखिलेश कुमार ने उनकी नई सोच और पात्रों तक योजना लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने पोषण पोटली, बाल विकास योजनाओं और बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन जैसे प्रयासों को प्राथमिकता दी। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी उन्होंने विशेष ध्यान दिया। संगीता सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया। उनके नेतृत्व में अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा मिली।

गुरुजी, अब चलते हैं...
मंडलायुक्त संगीता सिंह ने विदाई समारोह में अपने निजी स्टाफ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी के कार्यकाल को सफल बनाने में व्यक्तिगत स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पेशकार अरुण कुमार, वैयक्तिक सहायक विकास गंगल और अर्दली जसवंत एवं प्रदीप के समर्पण को विशेष रूप से याद किया।

उन्होंने कहा कि पेशकार अरुण कुमार ने पूरी जिम्मेदारी से न्यायालयीय कार्यों का निर्वहन किया, जबकि उनसे उम्र में काफी छोटे वैयक्तिक सहायक विकास गंगल ने दायित्वों से आगे बढ़कर पिता की तरह उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखा। जसवंत और प्रदीप के सहयोग की भी उन्होंने सराहना की। विदाई के बाद जब वह शासकीय वाहन की ओर बढ़ीं तो नजदीक खड़े सूचना फोटोग्राफर विकास भारद्वाज से बोलीं “गुरुजी, अब चलते हैं।” उनका यह सहज संबोधन भावुक विदाई के बीच आत्मीयता की यादगार तस्वीर छोड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed