फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sakar Vishwahari Baba s first statement on Hathras accident came out

हाथरस हादसे पर बाबा का पहला बयान: 'मैं पहले ही वहां से चला गया था...', जानिए किसे बताया हादसे का जिम्मेदार

Wed, 03 Jul 2024 08:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Jul 2024 08:49 PM IST
सार

हाथरस में हुए हादसे के बाद मंगलवार देर रात भोले बाबा मैनपुरी के बिछवां कस्बा स्थित अपने आश्रम पर पहुंचे। तभी से पुलिस ने आश्रम की किलेबंदी कर दी। बाबा को पुलिस पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।

विज्ञापन
Sakar Vishwahari Baba s first statement on Hathras accident came out
साकार हरि बाबा - फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari

विस्तार

हाथरस में कोतवाली सिकंदराराऊ अंतर्गत फुलरई मुगलगढ़ी गांव में सत्संग के दौरान भगदड़ को लेकर साकार हरि बाबा उर्फ भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है। साकार हरि बाबा ने कहा है कि मैं पहले ही वहां से चला गया था। उन्होंने इस हादसे के पीछे असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार बताया है। साथ ही घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है। बाबा साकार हरि ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह को कानूनी कार्रवाई के लिए नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

आश्रम में नजरबंद हैं बाबा
हाथरस में हुए हादसे के बाद मंगलवार देर रात भोले बाबा मैनपुरी के बिछवां कस्बा स्थित अपने आश्रम पर पहुंचे। तभी से पुलिस ने आश्रम की किलेबंदी कर दी। बाबा को पुलिस पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। हालांकि आश्रम के अंदर बाबा की मौजूदगी से पुलिस इन्कार कर रही है। इसके बाद भी लगातार आश्रम के आसपास लगातार पुलिस की संख्या बढ़ती गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात बीतने के साथ ही बढ़ती गई फोर्स
सत्संग में मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई। इस घटना के जिम्मेदार भोले बाबा रात को ही हाथरस से बिछवां स्थित अपने आलीशान आश्रम में आ पहुंचा। इसकी जानकारी होते ही जिले का प्रशासन भी अलर्ट हो गया। तुरंत ही सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जैसे-जैसे रात बीतती गई उसी के साथ फोर्स की संख्या भी बढ़ती गई। भोगांव, कुर्रा, किशनी आदि थानों का फोर्स भी बुधवार की सुबह तक आश्रम के बाहर पहुंच गया।

विज्ञापन

आश्रम के आसपास डेरा जमाए हुए है पुलिस
आश्रम की किलेबंदी करने के साथ ही बाबा को नजरबंद कर दिया गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों से जब पूछा गया तो वह बाबा के आश्रम में मौजूद होने की बात से इन्कार कर रहे हैं। बुधवार की शाम तक आश्रम के आसपास पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी। वहीं आश्रम के एक सेवादार ने भोले बाबा के आश्रम में होने की पुष्टि की। बताया कि मंगलवार को दिन में 3 बजे बाबा आश्रम में आए और तभी से किसी का भी आश्रम में प्रवेश रोक दिया गया है। उधर पुलिस लगातार इस बात से इन्कार कर रही है। बहरहाल पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग की टीमें भी कस्बा बिछवां में आश्रम के आसपास ही डेरा जमाए हुए हैं।

आश्रम के अंदर मौजूद हैं अनुयायी
कस्बा बिछवां स्थित आश्रम के अंदर भोले  बाबा की मौजूदगी है। इसको लेकर तो वहां पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को देख कर साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं सवाल ये है कि बाबा के साथ कौन-कौन लोग हैं जो इस समय आश्रम के अंदर मौजूद हैं। इनमें हाथरस में हुए हादसे के समय मौजूदगी अनुयायी और स्थानीय लोग मौजूद हैं। इसको लेकर भी वहां मौजूद अधिकारी व अन्य जिम्मेदार कुछ भी बताने से बच रहे हैं। आश्रम के आसपास भी मीडिया के लोगों को जाने से रोका जा रहा है।

बाबा ने पत्र जारी कर कही ये बात

यहां जानें साकार हरि बाबा कैसे हो गए इतने पॉपुलर?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed