फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sakar hari baba was also posted in Aligarh

Hathras stampede: साकार हरि के खिलाफ सोशल मीडिया वार, अलीगढ़ में भी तैनात रहा बाबा

Thu, 04 Jul 2024 05:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 05:16 PM IST
सार

बाबा के विषय में यह बात भी सामने आई है कि उसका अलीगढ़-हाथरस से बेहद करीबी नाता रहा है। उसकी पुलिस सेवा के दौरान अलीगढ़ में भी तैनाती रही है। वह शहर के बेगपुर इलाके में डेढ़ दशक पहले तक किराये पर रहा है।

विज्ञापन
sakar hari baba was also posted in Aligarh
साकार हरि बाबा सत्संग में बैठा हुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ हादसा देश भर में सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर भी बाबा के खिलाफ वार छिड़ा हुआ है। एक तरफ सियासी दिग्गज इस घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तो आम लोग इस मौत के तांडव के लिए बाबा को जिम्मेदार मानकर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सीएम, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तमाम सियासी दिग्गजों ने पोस्ट कर दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। विपक्षी नेताओं ने सिस्टम की लापरवाही और मानवीय भूलों को लेकर सबक लेते हुए भविष्य को ध्यान में रखने का तंज कसा है। वहीं, आम लोग मामले में बाबा पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि जिस तरह से यूपी सरकार अपराधियों के प्रति कार्रवाई को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात कहती है। उसी तरह से इस घटना पर भी लापरवाहों और जिम्मेदार बाबा व आयोजकों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन


बेगपुर में किराये पर भी रहा है बाबा
बाबा के विषय में यह बात भी सामने आई है कि उसका अलीगढ़-हाथरस से बेहद करीबी नाता रहा है। उसकी पुलिस सेवा के दौरान अलीगढ़ में भी तैनाती रही है। वह शहर के बेगपुर इलाके में डेढ़ दशक पहले तक किराये पर रहा है। इस दौरान बन्नादेवी व कोतवाली इलाके में तैनाती रही। इस विषय में स्थानीय स्तर पर इनपुट जुटाया जा रहा है कि उसके यहां किन किन लोगों से संपर्क रहे हैं और आयोजनों में कौन-कौन लोग उसके साथ शामिल रहते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed