फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Saints took a royal bath in Dharnidhar Sarovar

ब्रज कुंभ : धरणीधर सरोवर में संतों ने किया का शाही स्नान

Tue, 26 May 2026 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Saints took a royal bath in Dharnidhar Sarovar
धरणीधर सरोवर में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद  - फोटो : samvad
अधिक मास के अवसर पर बेसवां स्थित धरणीधर सरोवर की तपोभूमि पर चल रहे ब्रज कुंभ मेले में सोमवार को संतों का शाही स्नान श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे संत-महात्माओं की भव्य शाही सवारी निकाली गई, जिसमें श्रीराम भूषण महाराज रथ पर सवार रहे। उनके साथ करीब 100 साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैंड-बाजों व श्रीराम के जयघोष के साथ शामिल हुए। धरणीधर सरोवर की परिक्रमा करते हुए बेसवां बाजार, कटारा मोहल्ला और गोरई रोड से होकर वापस कुंभ क्षेत्र पहुंची। घायली घाट पर संतों और श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ धरणीधर सरोवर में स्नान किया। बाद में साधु-संतों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। तेज गर्मी के कारण दोपहर में भीड़ कुछ कम रही, लेकिन शाम होते ही परिक्रमा मार्ग और मेले में फिर रौनक बढ़ गई। मेले में लगी दुकानों, सर्कस और श्रीराम कथा का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed