फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Saima will do research with a master's degree from University Sense Malaysia

अलीगढ़ः यूनिवर्सिटी सेंस मलेशिया से मास्टर डिग्री के साथ रिसर्च करेंगी साइमा

Wed, 01 Dec 2021 11:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Saima will do research with a master's degree from University Sense Malaysia
साइमा खान। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से बीएससी ऑनर्स करने वालीं साइमा खान आफरीदी अब मलेशिया के यूनिवर्सिटी सेंस मलेशिया से रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री के साथ रिसर्च भी करेंगी। उन्हें यूनिवर्सिटी ने स्कालरशिप दी है, साइमा दुनिया की चयनित 12 विद्यार्थियों में से एक हैं। वह भारत से अकेली हैं। साइमा की तीन साल तक की पढ़ाई, खाना व रहने का सारा खर्च यूनिवर्सिटी उठाएगी।
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड अलीगढ़ से सेवानिवृत्त अधिकारी मोहम्मद फरीद खान की छोटी बेटी साइमा ने वर्ष 2021 में एएमयू के वीमेंस कॉलेज से बीएससी ऑनर्स की डिग्री ली। महानगर के जमालपुर निवासी फरीद खान ने बताया कि साइमा को मलेशियन टेक्निकल कॉरपोरेशन प्रोग्राम स्कालरशिप के लिए चुना गया। स्कालरशिप के जरिये वह यूनिवर्सिटी सेंस मलेशिया में मास्टर डिग्री के साथ रिसर्च करेंगी। फरीद खान ने कहा कि दुनियाभर के 12 विद्यार्थियों को इस प्रोग्राम के तहत पढ़ाई करने लिए चुना गया है, इसमें एक साइमा भी हैं, जो बहुत खुशी की बात है। दुनिया के लाखों लोगों ने इस स्कालरशिप के लिए आवेदन किया था। भारत से करीब पांच हजार लोगों ने आवेदन किया था। इनमें एएमयू से साइमा का चयन होना अपने आप में बड़ी बात है। साइमा की उपलब्धि पर परिजन, रिश्तेदार व एएमयू बिरादरी में खुशी की लहर है। साइमा ने बताया कि उनका सपना पहले से ही विदेश में पढ़ाई करने का था। एक दिन किसी से मलेशियन टेक्निकल कारपोरेशन प्रोग्राम (एमटीसीपी) स्कालरशिप के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने आवेदन कर दिया। इसके बाद साक्षात्कार हुआ और 12 अक्तूबर को एमटीसीपी की तरफ से फोन आया कि आपको मास्टर डिग्री के लिए यूनिविर्सिटी सेंस मलेशिया के लिए चुन लिया गया है। यह सुनकर उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिर उन्होंने अब्बू से बात की तो वो उन्हें मलेशिया भेजने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed