फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sahara and Champion cricket academy in final

सहारा व चैंपियन क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

Sun, 27 Dec 2020 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sahara and Champion cricket academy in final
एमके क्रिकेट एकेडमी की ओर से अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आयोजित विंटर चैलेंजर कप के फाइनल में सहारा व चैंपियन क्रिकेट एकेडमी फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल सोमवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

मोहम्मद क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 124 रन का लक्ष्य दिया। मनीष ने 58 व शारिक 19 रन का योगदान दिया। अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज आशीष व तरुण ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अब्दुल क्रिकेट एकेडमी ने 18वें ओवर में चार विकेट से मैच जीत लिया। इमरान आलम ने 42 रन व प्रकाश ने 41 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच इमरान आलम को मंसूर अहमद ने दिया।
विज्ञापन

दोनों टीमें अंक के आधार पर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। दूसरे मैच में सहारा अलीगढ़ फाउंडेशन ने 20 ओवर में 157 रन का लक्ष्य दिया। एमके अलीगेरियन के गेंदबाज ईसाम व असफर ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में एमके अलीगेरियन 18वें ओवर में 118 रन पर आउट हो गई। ईसाम ने 57 रन व तौसीफ ने 18 रन बनाए। सहारा के गेंदबाज नैन ने 5 विकेट व सिंपी ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच नैन को बबलू यादव ने दिया। लीग मैच में अंक के आधार पर पूल ए से सहारा व पूल बी से चैंपियन एकेडमी फाइनल में पहुंच गई। इस अवसर पर तरुण, पंकज, गोपाल, रुहैल, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed