फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Russia Ukraine war: 40 hours to cross the border of Romania

अलीगढ़ : रोमानिया सीमा पार करने में लगे 40 घंटे

Mon, 07 Mar 2022 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine war: 40 hours to cross the border of Romania
यूक्रेन से सकुशल वापस आने पर परिवार के साथ विनय नगर के प्रशांत राजपूत। - फोटो : CITY OFFICE
यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे प्रशांत राजपूत अपने घर पर आ गए हैं। यूक्रेन में उनका अपने स्वजन से संपर्क भी टूटा था। प्रशांत ने कहा कि रोमानिया की सीमा पार करने में उन्हें 40 घंटे लगे। महानगर के विनय नगर कॉलोनी निवासी व पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल सूरजपाल सिंह के बेटे प्रशांत राजपूत ने बताया कि वह कीव से थोड़ी दूर स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र हैं, परीक्षा होने वाली थी। रूस ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू की, तब वहां सायरन बजने लगे। इसी बीच भारतीय दूतावास से एडवाइजरी जारी की गई कि छात्र कीव छोड़ दें।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने 28 फरवरी को शहर छोड़ दिया। अपने साथियों के साथ एक मार्च को रोमानिया सीमा पर पहुंच गए। तीन मार्च तक वह रोमानिया के शिविर में रहे। उन्होंने कहा कि वहां पर खाने-पीने का इंतजाम था। भरपूर मात्रा में पानी था। वह खुद 15 लीटर पानी का केन छोड़कर आए थे। प्रशांत ने कहा कि यूक्रेन की जनता और सेना का रवैया अमानवीय था। उन्होंने कहा कि इस विपदा की घड़ी में भारत सरकार ने सकारात्मक कदम उठाया है। उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। प्रशांत के फुफेरे भाई सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जेपी राजपूत ने कहा कि प्रशांत राजपूत के आने से घर-परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed