फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rural areas get buses running in cities

Aligarh News: ग्रामीण क्षेत्रों को मिली बसें, दिल्ली-नोएडा रूट पर चल रहीं, चालक-परिचालक पर पड़ी लताड़

Sun, 05 Oct 2025 11:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 11:21 AM IST
सार

पांच डिपो अलीगढ़, बुद्ध विहार, नरौरा, हाथरस और अतरौली डिपो में कुल 50 नई बसें आवंटित की गई थीं। इनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रूटों पर परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। लेकिन अलीगढ़ और बुद्ध विहार डिपो की 20 बसें ग्रामीण रूटों की बजाय दिल्ली, नोएडा और कानपुर जैसे प्रमुख रूटों पर चल रही हैं।

विज्ञापन
Rural areas get buses running in cities
यूपी रोडवेज बस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मिलीं रोडवेज की 50 में से 20 नईं बसें दिल्ली-नोएडा-कानपुर रूटों पर फर्राटा भर रही हैं। इन रूटों पर बसें बढ़ने से यात्रियों के लोड फैक्टर में कमी आ रही है। इस कारण चालक-परिचालक को अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


परिक्षेत्र के पांच डिपो अलीगढ़, बुद्ध विहार, नरौरा, हाथरस और अतरौली डिपो में कुल 50 नई बसें आवंटित की गई थीं। तहत प्रत्येक डिपो को 10-10 बसें मिलीं थीं। इनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रूटों पर परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। लेकिन अलीगढ़ और बुद्ध विहार डिपो की 20 बसें ग्रामीण रूटों की बजाय दिल्ली, नोएडा और कानपुर जैसे प्रमुख रूटों पर चल रही हैं। सिर्फ हाथरस, अतरौली और नरौरा डिपो में आवंटित बसें ही निर्धारित ग्रामीण रूटों पर ही चल रही हैं।

विज्ञापन

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भीड़ और मांग को देखते हुए इन बसों को मुख्य रूटों पर लाना अति आवश्यक था। यह निर्णय शासन स्तर से ही तय हुआ है। त्योहारों का सीजन समाप्त होने के बाद बसों को उनके निर्धारित रूटों पर वापस किया जा सकता है। - रमेश चंद्र धारीवाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ परिक्षेत्र में हैं 430 बसें
अलीगढ़ परिक्षेत्र में कुल 430 बसें हैं। यह बसें दिल्ली, नोएडा के अलावा बल्लभगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, फर्रुखाबाद, एटा, हाथरस, बुलंदशहर, मेरठ, फरीदाबाद, मुरादाबाद आदि रूटों पर चलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed