{"_id":"3bbb14738c8464d58a067643711fc31c","slug":"rundi-bike-car-killed-three-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक रौंदी तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक रौंदी तीन लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Thu, 16 Jul 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ रोड पर हनुमान चौकी के निकट कार ने एक बाइक को रौंद दिया। इस भीषण दुर्घटना में एक गर्भवती महिला सहित तीन की मौत हो गई। दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अलीगढ़ जनपद के इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ के माजरा नगला गोपाल निवासी मक्खन सिंह के बड़े भाई कैलाश की पत्नी राधा गर्भवती थी। मंगलवार को अचानक राधा की तबियत बिगड़ गई। मक्खन अपनी भाभी राधा और पत्नी सीमा को बाइक से उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर आया था। मंगलवार की शाम 5 बजे वह बाइक से ही अलीगढ़ लौट रहा था। जैसे ही हनुमान चौकी से आगे नगला भूरा के सामने स्थित ढ़ाबे के सामने पहुंचा, सामने से आ रही कार के चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मक्खन, राधा एवं सीमा तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रूसा मेडीकल सेंटर मिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण मक्खन सिंह को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से अलीगढ़ के मन्नत हास्पीटल भेजा गया। देर रात उपचार के दौरान मक्खन की मौत हो गई। गर्भवती राधा व सीमा की उपचार के दौरान रूसा मेडीकल सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।