{"_id":"5d6ac48f8ebc3e01656e73f8","slug":"rumours-of-child-theif-aligarh-news-ali2123666130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर दो के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर दो के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर ऊपरकोट कोतवाली में जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के ऊपरकोट थाना क्षेत्र के चंदन शहीद रोड पर उन्मादी भीड़ ने एक एंबुलेंस संचालक को बच्चा चोर समझकर घेर लिया। एंबुलेंस संचालक द्वारा सफाई देने के बाद भी भीड़ ने उसकी पिटाई लगा दी। इसी बीच एक युवक ने पुलिस को बच्चा अपहरण की फर्जी सूचना देकर बुला लिया। वहीं, मौके पर पहुंचे एक कथित पत्रकार ने फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरा माजरा समझा। इसके बाद एंबुलेंस संचालक को छोड़ दिया गया। वहीं, अफवाह फैलने के जुर्म में सूचनादाता और कथित पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर ऊ परकोट कोतवाली रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार जेएन मेडिकल कालेज से एक एंबुलेंस संचालक मरीज को छोड़ने के लिए चंदन शहीद रोड इलाके में आया था। यहां से वह मरीज को छोड़कर लौट रहा था कि मोहल्ले के बच्चे उसकी गाड़ी के पीछे भागने लगे। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए एंबुलेंस संचालक ने गाड़ी रोक बच्चों को फटकार लगा दी।
इससे बच्चे रो गए। बच्चों को रोता देख राहगीरों ने एंबुलेंस संचालक को घेर लिया और उसे बच्चा चोर समझकर पीट दिया। इसी बीच रामकुमार निवासी बाबरी मंडी ने पुलिस को फर्जी सूचना दे दी। वहीं, कथित पत्रकार आकाश कुमार निवासी ऊपरकोट कोतवाली ने घटना की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने पहुंचकर पूरा मामला जाना।
विज्ञापन
इसके बाद एंबुलेंस संचालक को छोड़ दिया गया। फर्जी सूचनादाता रामकुमार और कथित पत्रकार आकाश कुमार के खिलाफ अफवाह फैलाने के जुर्म में मुकदमा दर्ज किया गया है।