फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruckus of drug addicts at Aligarh railway station

Aligarh: रेलवे स्टेशन पर नशेड़ियों का हंगामा, वीडियो वायरल, आरपीएफ ने की कार्रवाई, तीन पकड़े

Sat, 13 Jul 2024 12:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 12:17 PM IST
सार

वायरल वीडियो एवं रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक महिला व दो युवक चिन्हित किए गए। जिसके आधार पर पार्किंग के रोड साइड रेलवे बाउंड्री के कोने में बैठे दो व्यक्ति व एक महिला को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
Ruckus of drug addicts at Aligarh railway station
अलीगढ़ रेलेवे स्टेशन पर झगड़ते नशेड़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नशेड़ियों के हंगामे का एक वीडियो 12 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें नशेड़ी महिला-पुरुष आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि घटना के समय जीआरपी का एक सिपाही भी वहां से गुजरता नजर आया, लेकिन उसने हंगामा करने वालों को रोका-टोका तक नहीं। 

विज्ञापन


यह वीडियो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात का बताया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने हंगामा करने वाले तीन महिला व पुरुषों को चिन्हित कर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो एवं रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक महिला व दो युवक चिन्हित किए गए। जिसके आधार पर पार्किंग के रोड साइड रेलवे बाउंड्री के कोने में बैठे दो व्यक्ति व एक महिला को पकड़ लिया गया है। जिनके खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed