फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruby Khan replied on Maulana Madani statement Muslims become circumcised

Aligarh News: मौलाना मदनी के बयान पर रूबी खान का पलटवार, कहा- खतना करके बनाते मुसलमान

Tue, 14 Feb 2023 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 14 Feb 2023 02:16 AM IST
सार

मौलाना अरशद मदनी के बयान पर भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने कहा कि सब सनातन धर्म में ही पैदा हुए हैं। बाद में खतना करके मुसलमान बनाए जाते हैं।

विज्ञापन
Ruby Khan replied on Maulana Madani statement Muslims become circumcised
रूबी आशिफ खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में जमीयत उलमा-ए-हिंद के मंच पर जमीयत के वरिष्ठ धार्मिक गुरु मौलाना अरशद मदनी के अल्लाह और ओम एक ही हैं के बयान पर भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने पलटवार करके उन पर अमर्यादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मदनी अपने परिजन से पूछें जब वह पैदा हुए थे तो हिंदू थे या मुसलमान।
विज्ञापन


भाजपा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी ने कहा कि सब सनातन धर्म में ही पैदा हुए हैं। बाद में खतना करके मुसलमान बनाए जाते हैं। उन्होंने मौलाना को नसीहत दी है कि वह इस तरह के बयानों से बाज आएं। इंसान जब जन्म लेता है, तब वह सनातन धर्म में ही पैदा होता है। पैदा होने के बाद ही मुस्लिम बनाया जाता है।
विज्ञापन


रूबी ने कहा कि मौलाना मदनी की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। सनातन धर्म एक धर्म था, जिसमें सभी लोग हिंदू थे। मुगलों ने देश में दंगा फैलाने और भेदभाव करने का काम किया। मौलाना मदनी जैसे कुछ लोग इस दुनिया में मौजूद हैं, जो कभी देश का भला नहीं चाहते हैं। सभी हिंदू और मुसलमानों में एका नहीं चाहते, उनको माल लेना चाहिए। मौलाना के बयान से उनके दिल को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed