फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RSS path sanchlan in Vijaygarh

Aligarh News: आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, कदम से कदम मिलाकर पूर्ण गणवेश में दिखे स्वयंसेवक

Mon, 06 Jan 2025 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 06:14 PM IST
सार

आगे-आगे स्वयंसेवक दो बाइक पर चल रहे थे। पथ संचलन मुख्य बाजार की गलियों और मोहल्लों में होते हुए निकले। स्वयंसेवकों के ऊपर जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई।

विज्ञापन
RSS path sanchlan in Vijaygarh
विजयगढ़ में पथ संचलन करते स्वयंसेवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने 6 जनवरी को गुरु गोविंद जयंती के पर्व पर विजयगढ़ कस्बा में पथ संचलन निकाला। इसमें बड़ी संख्या में आरएसएस के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में शामिल हुए, जो अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।

विज्ञापन


श्रीज्वालाप्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज प्रांगण में स्वयंसेवक एकत्र हुए। कतार में खड़े होकर अनुशासन का परिचय देते हुए धर्म ध्वज फहराया। मुख्य बाजार में प्रत्येक दुकान पर स्वयंसेवक संघ का ध्वज लहर रहा था।आगे-आगे स्वयंसेवक दो बाइक पर चल रहे थे। पथ संचलन मुख्य बाजार की गलियों और मोहल्लों में होते हुए निकले। स्वयंसेवकों के ऊपर जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। इस दौरान पुलिसकर्मी तैनात रहे। 
विज्ञापन


पथ संचलन में रामनिवास जिला संघचालक, हरीश गर्ग जिला सह संघचालक, रामकरण जिला कार्यवाह, देवराज जिला सह कार्यवाह, शुभम नगर कार्यवाह, डॉ शंशाक अग्रवाल, धर्मेंद्र शारीरिक प्रमुख मंत्री, भाजपा ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, यश, चेतन, मोहित वार्ष्णेय, कल्पेश बिरला मंडल अध्यक्ष, प्रभात वार्ष्णेय, सागर चौबे, सचिन जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed